Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
डांसर से अभिनेता बनें सुशांत सिंह राजपूत, अब यादें शेष - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood डांसर से अभिनेता बनें सुशांत सिंह राजपूत, अब यादें शेष

डांसर से अभिनेता बनें सुशांत सिंह राजपूत, अब यादें शेष

0
डांसर से अभिनेता बनें सुशांत सिंह राजपूत, अब यादें शेष

मुंबई। बतौर डांसर से अपने करियर की शुरूआत करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी इंडस्ट्री के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ। सुशांत ने अपनी प्रारभिक शिक्षा सेंट कैरेंस हाई स्कूल, पटना से शुरू की। सुशांत ने अपनी आगे की पढ़ाई दिल्ली के कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल से हुई है। उन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। सुशांत फिल्मी दुनिया में अपना करियर बनाना चाहते थे और अपने सपनों को उड़ाने देने के लिए उन्होंने मायानगरी मुंबई का रूख किया।

सुशांत ने अपने करियर की शुरूआत बतौर बैकअप डांसर की। उन्होंने फिल्मफेयर अवार्डस शो में भी कई बार डांस किया। इसी शो के दौरान सबसे पहले बालाजी टेलीफिल्मस की कास्टिंग टीम ने उन्हें नोटिस किया जिसके बाद उनके करियर की शुरूआत ‘किस देश में है मेरा दिल’ नामक सीरियल से हुई जिसमें उन्होंने प्रीत जुनेजा का किरदार निभाया था।

जीटीवी का शो ‘पवित्र रिश्ता’ सुशांत के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। इसके बाद वे डांस रियलिटी शो ‘जरा नच के दिखा 2 और झलक दिखला जा 4 में भी दिखाई दिए। कम समय में ही टेलीविजन के बड़े सितारे बन चुके सुशांत ने फिल्मों का रूख कर लिया।

वर्ष 2013 में प्रदर्शित अभिषेक कपूर निर्देशित फिल्म ‘काय पो चे’ से सुशांत सिंह राजपूत ने अपने सिने करियर की शुरूआत की। फिल्म ‘काय पे चे’ में निभाए गए अपने किरदार की प्रेरणा उन्हें अपनी बहन मीतू सिंह से मिली थी। मीतू सिंह राज्य स्तर की क्रिकेट खिलाड़ी हैं। फिल्म में सुशांत के अभिनय को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इसी वर्ष प्रदर्शित यशराज बैनर तले बनीं। फिल्म ‘शुद्ध देशी रोमांस’ में भी सुशांत ने अपने रोमांटिक अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

वर्ष 2014 में प्रदर्शित राजकुमार हिरानी की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पीके’ यूं तो पूरी तरह से आमिर खान पर आधारित थी लेकिन फिल्म में सुशांत ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। वर्ष 2015 में प्रदर्शित दिबाकर बैनर्जी के निर्देशित फिल्म ‘व्योमकेश बक्शी’ में सुशांत ने अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म के लिए सुशांत काफी मेहनत की। शूटिंग शुरू होने से पहले सुशांत ने व्योमकेश बख्शी से जुड़ी चीजें पढ़ी और कई जासूसी नॉवल्स को पढ़ा।

वर्ष 2016 में प्रदर्शित फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ सुशांत सिंह के करियर की सर्वाधिक हिट फिल्म में शुमार की जाती है। इस फिल्म में सुशांत ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाया। फिल्मी पर्दे पर धोनी बनने के लिए सुशांत ने कड़ी मेहनत की थी। माही की चाल से लेकर बाल तक। बोलने के लहजे से लेकर बल्लेबाजी शैली तक को सुशांत सिंह राजपूत ने आत्मसात किया था। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने राबता, केदारनाथ, सोन चिरैया और छिछोरे जैसी फिल्मों में भी काम किया।

सुशांत सिंह राजपूत अपनी लव लाइफ को लेकर भी अखबारों और टीवी की सुर्खियों में रहे हैं। वे अपनी प्रेमिका अंकिता लोखंडे के साथ काफी लंबे वक्त से रिलेशन में रहे। दोनों लव बर्ड्स की मुलाकात पहली बार ‘पवित्र रिश्ता’ के सेट पर ही हुई थी और वहीं से दोनों के बीच प्यार पनपना शुरू हो गया था। उन्होंने मशहूर एक्शन डायरेक्टर अलन अमीन से मार्शल आर्ट्स के गुर भी सीखे थे।

250 रुपए थी सुशांत की पहली कमाई

पटना की गलियों से निकलकर मायाानगरी मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री में सफलता की नई इबारत लिखने वाले सुशांत सिंह राजपूत की पहली कमाई महज 250 रुपए थी।

बिहार की राजधानी पटना में जन्मे सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में काफी संघर्ष किया था। उनकी पहली कमाई 250 रुपए की थी। सुशांत ने एक बार बताया था कि संघर्ष के दिनों में वह छह लोगों के साथ रूम शेयर करते थे। इस दौरान उन्हें एक प्ले के 250 रुपए मिलते थे।

सुशांत ने बताया था कि मैं बॉलीवुड में कोई हार जीत का गेम खेलने नहीं आया हूं। मैं अपनी लाइफ में बहुत मस्त हूं। मैं आपको बता नहीं सकता हूं कि मैं कितना खुश हूं। 12 साल पहले थिएटर करता था ढाई सौ रुपए मिलते थे। उस वक्त भी मस्त था। इतना काम को लेकर खुश रहता था कि दो घंटे सोता था। ज्यादा से ज्यादा क्या होगा मैं फिर से थिएटर करने लगूंगा। वही ढाई सौ रुपए मिलेंगे लेकिन मैं उसमे भी मस्त था। मैं किसी को कुछ साबित नहीं करना चाहता हूं।

सुशांत ने बताया था कि वह कभी-कभार फिल्मों में हीरो-हीरोइन के पीछे बतौर एक्स्ट्रा डांसर भी काम कर लिया करते थे, जिससे कुछ पैसे मिल जाया करते थे। मुंबई में कई साल संघर्ष करने के बाद सुशांत को 2008 में टीवी पर पहला ब्रेक शो ‘किस देश में है मेरा दिल’ से मिला. हालांकि, उनके करियर को असली उड़ान टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली।

इसके बाद सुशांत को वर्ष 2013 में पहली फिल्म काई पो छे मिली। यहां से उनका करियर धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा। इसके बाद सुशांत ने शुद्ध देशी रोमांस, पीके, व्योमकेश बक्शी, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, राबता, केदारनाथ, सोन चिरैया और छिछोरे जैसी फिल्मों में भी काम किया।

ब्रह्रांड से जुड़े रहस्यों में गहरी दिलचस्पी रखते थे सुशांत

सुशांत सिंह राजपूत ब्रह्रांड और तारों की दुनिया से जुड़े रहस्यों में गहरी दिलचस्पी रखते थे और इसलिए उन्होंने अपने घर में एक एडवांस टेलीस्कोप भी रखा हुआ था। जिसे दुनिया के सबसे एडवांस टेलीस्कोप में से एक माना जाता है। सुशांत ने अपने इस टेलीस्कोप को अपने सी फेसिंग घर के बाहर लगाया हुआ था और इसके सहारे वे शनि ग्रह के छल्ले तक देख सकते थे।

सुशांत के पास थियोरेटिकल फिजिक्स की लगभग 125 किताबें थीं और वे हमेशा से ही ब्लैक होल और वॉर्म होल से जुड़ी थ्योरीज को लेकर काफी पैशनेट रहे थे। उनकी एस्ट्रोफिजिक्स में ये दिलचस्पी कॉलेज के दिनों से ही थी। सुशांत सोशल मीडिया पर कभी-कभी स्पेस और ग्रहों से जुड़ी जानकारी फैंस को देते रहते थे।

यह भी पढें
अधूरे सपनों को छोड़ अलिवदा कह गए सुशांत, मां के नाम अंतिम संदेश
डांसर से अभिनेता बनें सुशांत सिंह राजपूत, अब यादें शेष
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने की सुसाइड, फंदे से लटका मिला शव
सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर बॉलीवुड सितारों ने जताया शोक
सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर पटना में गम का माहौल