Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पेट्रोल दिल्ली में 78 रुपए, मुंबई में 85 रुपए प्रति लीटर के पार - Sabguru News
होम Business पेट्रोल दिल्ली में 78 रुपए, मुंबई में 85 रुपए प्रति लीटर के पार

पेट्रोल दिल्ली में 78 रुपए, मुंबई में 85 रुपए प्रति लीटर के पार

0
पेट्रोल दिल्ली में 78 रुपए, मुंबई में 85 रुपए प्रति लीटर के पार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत लगातार 13वें दिन बढ़ते हुये शुक्रवार को 78 रुपए प्रति लीटर और डीजल का मूल्य 77 रुपए प्रति लीटर के पार निकल गया।

देश में पेट्रोल-डीजल के दाम सात जून से लगातार बढ़ रहे हैं। इन 13 दिनों में पेट्रोल 7.11 रुपए यानी 9.98 प्रतिशत और डीजल 7.67 रुपए यानी 11.05 प्रतिशत महंगा हो चुका है।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल की कीमत शुक्रवार को 56 पैसे बढ़कर 78.37 रुपए प्रति लीटर हो गई जो 07 नवंबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। डीजल के मूल्य में 63 पैसे की वृद्धि के साथ यह पहली बार 77 रुपए के पार 77.06 रुपए प्रति लीटर बिका।

पेट्रोल की कीमत कोलकाता में 54 पैसे बढ़कर 80.13 रुपए, मुंबई में 55 पैसे बढ़कर 85.21 रुपए और चेन्नई में 50 पैसे बढ़कर 81.82 रुपए प्रति लीटर रही।

डीजल कोलकाता में 57 पैसे महंगा होकर 72.53 रुपए, मुंबई में 60 पैसे महंगा होकर 75.53 रुपए और चेन्नई में 54 पैसे की वृद्धि के साथ 74.77 रुपए प्रति लीटर बिका। देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत (रुपए प्रति लीटर में) इस प्रकार रही-

महानगर———–पेट्रोल—————–डीजल

दिल्ली————78.37(+0.56)——-77.06(+0.63)

कोलकाता———80.13(+0.54)——-72.53(+0.57)

मुंबई————-85.21(+0.55)——-75.53(+0.60)

चेन्नई————81.82(+0.50)——-74.77(+0.54)