Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ी, शाह ने की स्वास्थ्य लाभ की कामना - Sabguru News
होम Breaking सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ी, शाह ने की स्वास्थ्य लाभ की कामना

सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ी, शाह ने की स्वास्थ्य लाभ की कामना

0
सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ी, शाह ने की स्वास्थ्य लाभ की कामना

नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन को निमोनिया हो गया है और उन्हें इलाज के लिए शुक्रवार को दक्षिणी दिल्ली के एक निजी अस्पताल ले जाया गया है।

सूत्रों के अनुसार जैन की तबीयत और खराब होने पर राजीव गांधी अस्पताल से दक्षिणी दिल्ली में साकेत स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया गया है। जैन का प्लाज्मा थेरेपी से इलाज किया जाएगा।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कोरोना से संक्रमित जैन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। कोरोना वायरस से संक्रमित जैन को फेफड़े में इंफेक्शन बढ़ने के बाद ऑक्सीजन दी जा रही है। शाह ने शुक्रवार को ट्वीट कर जैन के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की।

उधर, मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि जैन के आखिरी सीटी स्कैन में फेफड़ों में निमोनिया के धब्बे बढ़े हुए आए हैं। उन्होंने कहा कि जैन को आज चक्कर आ रहे थे और वह काफी थकावट भी महसूस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डाक्टर जो सलाह देंगे, उसी का अनुसरण किया जायेगा।

जैन को तेज बुखार और सांस लेने में अचानक तकलीफ महसूस होने पर सोमवार की रात राजीव गांधी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य मंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को जानकारी दी कि जैन को फेफड़ों में इंफेक्शन की शिकायत पर ऑक्सीजन के सहारे रखा गया है। जैन में कोरोना संक्रमण की बुधवार को पुष्टि हुई। इससे पहले मंगलवार को जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी।