Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
नेपाल ने कोरोना संक्रमित का शव भारतीय क्षेत्र में दफनाया - Sabguru News
होम India City News नेपाल ने कोरोना संक्रमित का शव भारतीय क्षेत्र में दफनाया

नेपाल ने कोरोना संक्रमित का शव भारतीय क्षेत्र में दफनाया

0
नेपाल ने कोरोना संक्रमित का शव भारतीय क्षेत्र में दफनाया

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश में लखीमपुर जिला प्रशासन ने पड़ोसी देश नेपाल से कोरोना संक्रमित का शव भारतीय क्षेत्र में दफनाए जाने पर कड़ी आपत्ति दर्ज की है।

गौरीफण्टा बार्डर पर आयोजित बैठक मे लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने नेपाल के कैलाली जिले के मुख्य जिलाधिकारी से नेपाली कोरोना संक्रमित नागरिक का शव भारत सीमा क्षेत्र की भूमि में दफनाए जाने पर कडी आपत्ति जताई। पुलिस अधीक्षक खीरी पूनम ने भी आपत्ति जताते हुए इसे नियम विरुद्ध कहा।

कैलाली के मुख्य जिलाधिकारी यज्ञ राज बोहरा ने बैठक मे आश्वास्त किया कि भविष्य मे ऐसा नहीं होगा। दुधवा नेशनल पार्क के उप निदेशक मनोज सोनकर ने बैठक मे नेपाल के इस कृत्य पर कहा कि संक्रमित शव दफनाने से वन्य जीवो मे भी संक्रमण फैलने की आशंका हो गई है।

जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बैठक के बाद बताया कि नेपाल के अधिकारियों से नो मेंस लैंड को शीघ्र खाली किए जाने पर भी चर्चा हुई। बैठक मे भारत की ओर से 39 बटालियन एसएसबी कमोंडेंट मुन्ना सिंह भी मौजूद रहे। नेपाल की ओर से कैलाली और कंचनपुर के अधिकारियों ने भाग लिया।