Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
16वां दिन : पेट्रोल 20 महीने के उच्चतम स्तर पर - Sabguru News
होम Business 16वां दिन : पेट्रोल 20 महीने के उच्चतम स्तर पर

16वां दिन : पेट्रोल 20 महीने के उच्चतम स्तर पर

0
16वां दिन : पेट्रोल 20 महीने के उच्चतम स्तर पर

नई दिल्ली। पेट्रोल की कीमत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को लगातार 16वें दिन बढ़कर करीब 20 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई जबकि डीजल का मूल्य नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आज 33 पैसे बढ़कर 79.56 रुपए प्रति लीटर हो गई जो 29 अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। डीजल के मूल्य में 58 पैसे की वृद्धि के साथ यह रिकॉर्ड 78.78.85 रुपए प्रति लीटर बिका। पेट्रोल की तुलना में डीजल के दाम तेजी से बढ़ने से दोनों के मूल्य का अंतर घटकर महज 71 पैसे रह गया है।

देश में पेट्रोल-डीजल के दाम 7 जून से लगातार बढ़ रहे हैं। इन 16 दिनों में दिल्ली में पेट्रोल 8.30 रुपए यानी 11.65 प्रतिशत और डीजल 9.46 रुपए यानी 13.63 प्रतिशत महंगा हो चुका है।

पेट्रोल की कीमत कोलकाता और मुंबई में 32-32 पैसे बढ़कर क्रमश: 81.27 रुपए और 86.36 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। चेन्नई में पेट्रोल 29 पैसे बढ़कर 82.87 रुपए प्रति लीटर पर रहा।

डीजल कोलकाता में 53 पैसे महंगा होकर 74.14 रुपए, मुंबई में 55 पैसे महंगा होकर 77.24 रुपए और चेन्नई में 50 पैसे की वृद्धि के साथ 76.30 रुपए प्रति लीटर बिका। देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत (रुपए प्रति लीटर में) इस प्रकार रही-

महानगर———–पेट्रोल—————–डीजल

दिल्ली————79.56(+0.33)——-78.85(+0.58)

कोलकाता———81.27(+0.32)——-74.14(+0.53)

मुंबई————-86.36(+0.32)——-77.24(+0.55)

चेन्नई————82.87(+0.29)——-76.30(+0.50)