Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भूकंप : मोदी, शाह ने मिजोरम को केंद्र से हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा - Sabguru News
होम Delhi भूकंप : मोदी, शाह ने मिजोरम को केंद्र से हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा

भूकंप : मोदी, शाह ने मिजोरम को केंद्र से हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा

0
भूकंप : मोदी, शाह ने मिजोरम को केंद्र से हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार सुबह मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा से राज्य में आए भूकंप की स्थिति पर बातचीत कर जानकारी ली और उन्हें केंद्र की तरफ से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।

मोदी ने ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री जोरामथांगा से बात की और उनसे राज्य में भूकंप की स्थिति पर जानकारी ली। मिजोरम को केंद्र की तरफ से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। शाह ने फोन पर मिजोरम के मुख्यमंत्री से राज्य में भूकंप की स्थिति का जायजा लिया।

गृहमंत्री ने बाद में ट्वीट किया कि जोरामथांगा जी से बात कर राज्य में भूकंप की स्थिति के बाद की समीक्षा की। मैंने केंद्र की तरफ से मुख्यमंत्री को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। राज्य में सभी की सुरक्षा और कुशल क्षेम की प्रार्थना की है।

मिजोरम में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राज्य के चमफाई जिले में आज तड़के 4 बजकर 10 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 5.3 रही। हालांकि भूकंप से अभी किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र चमफाई जिले में जमीन से 20 किलोमीटर नीचे रहा।