Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जन-जन तक पहुंचेगा आत्मनिर्भर भारत अभियान : गजेन्द्र सिंह शेखावत - Sabguru News
होम Headlines जन-जन तक पहुंचेगा आत्मनिर्भर भारत अभियान : गजेन्द्र सिंह शेखावत

जन-जन तक पहुंचेगा आत्मनिर्भर भारत अभियान : गजेन्द्र सिंह शेखावत

0
जन-जन तक पहुंचेगा आत्मनिर्भर भारत अभियान : गजेन्द्र सिंह शेखावत

जोधपुर/जयपुर। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आत्मनिर्भर भारत अभियान को प्रदेश में सफल बनाने के लिए आत्मनिर्भर भारत समूह राजस्थान के निर्माण पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया। भाजपा समूहों के माध्यम से प्रदेश में हर वर्ग और हर सेक्टर तक पहुंचेगी।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल के रूप में आई आपदा को अवसर में परिवर्तित करने की दृष्टि से आत्मनिर्भर भारत के लिए समस्त देशवासियों का आह्वान किया है।

इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमने ग्लोबल उत्पादों के ऊपर लोकल उत्पादों को वरीयता देने की शपथ ली है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार योजनाबद्ध तरीके से इस ओर कदम बढ़ा रही है। प्रधानमंत्री मोदी के निर्देशानुसार गांव, कस्बे और शहर की स्थानीय उपज को बाज़ार तक पहुंचाने के लिए उद्योग समूह बनाए जा रहे हैं।

21 समूह, 70 कार्यकर्ताओं को दायित्व

आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत वर्चुअल जन संवाद रैली के साथ पार्टी ने इस अभियान की जानकारी हर वर्ग और हर सेक्टर तक पहुंचाने के लिए रणनीति तैयार की है। प्रबुद्धजन और गणमान्य नागरिकों से विचार-विमर्श के लिए 21 समूह बनाए हैं। समूहों में प्रदेश के 70 कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा गया है।

पल-पल की मॉनिटरिंग

आत्मनिर्भर भारत समूह की मॉनिटरिंग केंद्रीय मंत्री शेखावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, प्रदेश संगठन मंत्री चन्द्रशेखर और प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच नियमित रूप से कर रहे हैं। जोधपुर से समूह में पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, रजसिको के पूर्व चेयरमैन मेघराज लोहिया, पूर्व विधायक जोगाराम पटेल, पूर्व जिलध्यक्ष घनश्याम डागा और भाजपा के संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया को शामिल हैं।

हर समूह में अलग-अलग विषयों और वर्ग के लोगों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग होगी, जिसमें 400-500 लोगों के साथ होंगे और केंद्रीय स्तर के जनप्रतिनिधि या भाजपा पदाधिकारियों द्वारा संबोधित किया जाएगा।