Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन की संस्थाओं से पैसा मिला : जेपी नड्डा - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन की संस्थाओं से पैसा मिला : जेपी नड्डा

राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन की संस्थाओं से पैसा मिला : जेपी नड्डा

0
राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन की संस्थाओं से पैसा मिला : जेपी नड्डा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन की कुछ संस्थाओं ने 300 हजार अमरीकी डॉलर मुहैया कराए हैं। उन्होंने कहा कि चीन और कांग्रेस के बीच गुपचुप रिश्ता भी है।

नड्डा ने मध्यप्रदेश की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राजीव गांधी फाउंडेशन की चेयरपर्सन सोनिया गांधी हैं और कई कांग्रेस नेता इससे जुड़े हुए हैं। इस फाउंडेशन को लगभग एक दशक पहले पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना और चीन ने इतनी मोटी रकम क्यों दी गई। उन्होंने कहा कि देश जानना चाहता है कि फाउंडेशन को इतना पैसा किस उद्देश्य से दिया गया।

नड्डा ने कहा कि ये लोग चीन से पैसा लेते हैं और उससे जो स्टडी कराई जाती हैं, वो देशहित में नहीं है। उन्होंने कहा कि इसी तरह गलवान घाटी में हुई घटना पर भी कांग्रेस ने राजनीति की। ये वही कांग्रेस है, जिसने 2017 के अगस्त माह में जब चीन और भारत आमने सामने थे, तब राहुल गांधी चीन के राजदूत के साथ गुपचुप मुलाकात कर रहे थे। और अब ये लोग चीन के मामले में सवाल उठा रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष गांधी नेहरु परिवार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि एक ही परिवार, जिसे जनता ने वर्तमान में नकार दिया है, वह संपूर्ण विपक्ष नहीं हो सकता है। उन्होंने इस परिवार की नीयत और नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि उसकी ही गलती के कारण 43 हजार वर्ग किलोमीटर भूमि चली गयी है। जब गलवान घाटी को लेकर सभी राजनैतिक दल केंद्र की मोदी सरकार के साथ हैं, वहीं एक परिवार सवाल खड़े कर रहा है।

मध्यप्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित इस वर्चुअल रैली को राज्य में लाखों लोगों ने सुना। नड्डा ने दिल्ली से अत्याधुनिक तकनीकी की मदद से संबोधित किया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और अन्य भाजपा नेताओं ने इसे भोपाल में संबोधित किया और सुना भी।

नड्डा ने कोरोना से निपटने के मामले में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की सराहना की और कहा कि जब इस वजह से विश्व के शक्तिशाली राष्ट्र भी परेशान नजर आ रहे हैं, भारत ने स्थिति को काफी हद तक काबू में रखा है। उन्होंने बताया कि दुनिया में जहां प्रति लाख की आबादी पर 115 लोग संक्रमित हैं, वहीं भारत में 31 व्यक्ति प्रति लाख संक्रमित हैं।

इसी तरह दुनिया में प्रति लाख छह व्यक्तियों की मौत हो रही है, देश में यह आकड़ा एक व्यक्ति प्रति लाख है। इन विपरीत स्थितियों में भी केंद्र सरकार ने देश को आत्मनिर्भर बनाने और राष्ट्र को आगे ले जाने का रोड मैप तैयार किया है।

नड्डा ने मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार की भी इस बात के लिए सराहना की कि काफी कम समय में राज्य में कोरोना संबंधी स्थिति को काबू में किया गया। उन्होंने राज्य सरकार की गवर्नेंस और अन्य मामलों को लेकर भी सराहना की और कहा कि भविष्य में यह सरकार राज्य को और तेजी से विकास के पथ पर आगे ले जाएगी।

नड्डा ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष की उपलब्धियां भी गिनायीं और कहा कि इस अवधि में ऐसे निर्णय हुए हैं, जो कभी कोई सोच भी नहीं सकता था। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाना, ट्रिपल तलाक से मुस्लिम महिलाओं को मुक्ति दिलवाना और नागरिकता संशोधन कानून लाना इनमें प्रमुख है। इसके अलावा मोदी के कार्यकाल में ही अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य प्रशस्त हुआ।

नड्डा ने कुछ माह पहले कांग्रेस से भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया का जिक्र करते हुए कहा कि राजनीति में बोल्ड फैसला लेना और सही के साथ खड़े रहने के लिए साहस की जरुरत रहती है। और ये साहस सिंधिया ने दिखाया है। वर्चुअल रैली को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान ने भी संबोधित किया।