Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अब स्वदेश में निर्मित एलईडी लडि़यों से सजा सकेंगे घर - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur अब स्वदेश में निर्मित एलईडी लडि़यों से सजा सकेंगे घर

अब स्वदेश में निर्मित एलईडी लडि़यों से सजा सकेंगे घर

0
अब स्वदेश में निर्मित एलईडी लडि़यों से सजा सकेंगे घर

जयपुर। चायनीज उत्पादों के बहिष्कार के बीच अब आप अपने घर को स्वदेश निर्मित रंग-बिरंगी एलईडी लडि़यों से सजा सकेंगे। इन रंगीन एलईडी का निर्माण कराया जा रहा है। सेवा भारती संस्थान द्वारा सहकार मार्ग स्थित सेवा सदन में प्रतिदिन दर्जनों रंगीन एलईडी लडि़यों का निर्माण किया जा रहा है। जिन्हें दीपोत्सव से पूर्व बिक्री के लिए रखा जाएगा।

केन्द्र प्रभारी के बताए अनुसार बेरोजगार युवाओं को एलईडी लाइट बनाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके लिए स्वदेशी निर्मित वायर, कैप, एलईडी आदि का ही उपयोग किया जाता है। प्रशिक्षण केन्द्र पर प्रतिदिन 6 प्रशिक्षुओं द्वारा 40 फीट लम्बी करीब 120 से अधिक रोशनी बनाई जाती हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक लड़ी में 50 एलईडी बल्ब लगाए जाते हैं। यह पूर्णत: स्वदेशी निर्मित रोशनी है। पिछले कई माह से एलईडी निर्माण कर एकत्रित किया जा रहा है।

सेवा भारती के प्रांत मंत्री गिरधारीलाल ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए सेवा भारती संस्थान द्वारा कई प्रकल्प चलाए जा रहे हैं। इन प्रकल्पों में सूक्ष्म इलेक्ट्रिक उपकरणों का निर्माण, सिलाई प्रशिक्षण, कौशल विकास केन्द्र जैसे आयाम चलाकर बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी क्रम में दर्जनों बालक-बालिकाएं स्वरोजगार शुरू करने के लिए यहां प्रशिक्षण ले रहे हैं।