Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
देश में कोरोना से 72 फीसदी मौतें महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात में - Sabguru News
होम Breaking देश में कोरोना से 72 फीसदी मौतें महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात में

देश में कोरोना से 72 फीसदी मौतें महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात में

0
देश में कोरोना से 72 फीसदी मौतें महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात में
coronavirus update india recorded 56460 fresh covid 19 positive cases total number rises to 3161502
coronavirus update india recorded 18552 fresh covid 19 positive cases total number rises to 508953
coronavirus update india recorded 18552 fresh covid 19 positive cases total number rises to 508953

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) से सबसे अधिक मौतें महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात में हुई हैं और राष्ट्रीय राजधानी एवं इन दोनों राज्यों में इस वायरस से अब तक 11,369 लोगों की मौत हो गई है जो देशभर में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या का 72.48 फीसदी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 18,552 नये मामले दर्ज किये गये हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,08,953 हो गई है। देश में अब तक इस महामारी से कुल 15,685 लोगों की मौत हुई है तथा 2,95,881 लोग स्वस्थ हुए हैं। देश में इस समय कोरोना के 1,97,387 सक्रिय मामले हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य………………………सक्रिय मामले…..ठीक हुए…. मौत…..संक्रमित

अंडमान और निकोबार………….29………….43………..0…………72

आंध्र प्रदेश …………………..6145……..5196………148……..11489

अरुणाचल प्रदेश ………………129 …………42………..1…………172

असम …………………………2339…….4259 ………..9………6607

बिहार …………………………1896…….6762……….58………8716

चंडीगढ़……………….. ………..84 ………..335………..6……….425

छत्तीसगढ़…………….. ……….618……..1914 ……….13……..2545

दादर नगर हवेली

और दमन- दीव……… …………122………….41 ……….0…………163

दिल्ली……………………. ..27657……..47091…..2492 …..77240

गोवा………………………. …..667…………370……..2………..1039

गुजरात………………….. …..6294……..22030….1771……30095

हरियाणा………………………4657……….8016…….211 ……12884

हिमाचल प्रदेश…………………353…………502………9……….864

जम्मू-कश्मीर…………………2591……….4080 ……..91……..6762

झारखंड…………………………635………1643………12……..2290

कर्नाटक……………………….3909………6916…….180 …….11005

केरल………………………….1846……….2008………22…….3876

लद्दाख…………………………..587…………358 ……….1………946

मध्य प्रदेश …………………..2448………..9804……546…..12798

महाराष्ट्र……………………..65844………79815….7106… 152765

मणिपुर…………………………682…………..393……….0……..1075

मेघालय……………… ………..4 …………….42………1………..47

मिजोरम………………. ……..115 ………………30…………0……..145

नागालैंड……………… ……….209…………….162 ……….0……..371

ओडिशा……………….. …..1741…………..4422 ……….17…..6180

पुड्डुचेरी…………………………306……………187 ………….9……502

पंजाब……………….. ……..1634………….3201………..122… 4957

राजस्थान……………………3218………..13062 ……….380 …16660

सिक्किम………………………..47……………39………….0……….86

तमिलनाडु…………………32308 ……….41357……..957 ….74622

तेलंगाना……………………..7346…………4766……….237…..12349

त्रिपुरा………………………….269 …………..1055………….1…….1325

उत्तराखंड……………………..866 …………1822 ……….37…….2725

उत्तर प्रदेश………………….6730………..13583 ……..630 ……20943

पश्चिम बंगाल………………5039…………10535……..616……16190

राज्यों को

पुन:सौंपे मामले…………….8023…………….0……………0……..8023

कुल …………………….197387………295881……15685….508953