Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
झारखंड : दुमका में विवाहिता से दुष्कर्म का आरोपी अरेस्ट - Sabguru News
होम Jharkhand Dumka झारखंड : दुमका में विवाहिता से दुष्कर्म का आरोपी अरेस्ट

झारखंड : दुमका में विवाहिता से दुष्कर्म का आरोपी अरेस्ट

0
झारखंड : दुमका में विवाहिता से दुष्कर्म का आरोपी अरेस्ट

दुमका। झारखंड में दुमका जिले के रामगढ़ क्षेत्र से शनिवार को पुलिस ने विवाहिता से दुष्कर्म करने के एक मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने यहां बताया कि रामगढ़ थाना में गुरूवार को पीड़िता ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसमें लक्ष्मण राय को नामजद आरोपी बनाया गया। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता का पति दो माह पूर्व ही रोजगार के लिए बाहर चला गया है। वह अपने बच्चों के साथ घर में अकेली रहती है। इस बीच बीते 24 जून की रात आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया।

लकड़ा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापामारी कर रही थी। इसी क्रम में शनिवार की सुबह मिली सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने इलाके में छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया है।