Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु में संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार - Sabguru News
होम India City News महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु में संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार

महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु में संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार

0
महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु में संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार
523367 deaths and 2767274 lakh infected with corona in india
coronavirus update india recorded 22771 fresh covid 19 positive cases total number rises to 648315
coronavirus update india recorded 22771 fresh covid 19 positive cases total number rises to 648315

नई दिल्ली। तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 4,329 मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गयी है जिससे यह महाराष्ट्र के बाद दूसरा ऐसा राज्य बन गया है जहां संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख से अधिक है।

कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 1,92,990 तथा मृतकों की संख्या 8376 और बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या 8376 है। वहीं दूसरे नंबर पर तमिलनाडु में आज संक्रमितो की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई यहां अब संक्रमितों की संख्या 1,02,721 हो गयी है तथा 1358 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य…………………सक्रिय …ठीक हुए…मौत…..संक्रमित

अंडमान निकोबार …..62………54………0……..116
आंध्र प्रदेश …………9096…..7632…206…..16934
अरुणाचल प्रदेश ……176…….75……..1……… 252
असम ……………..3310…..6349……14…….9673
बिहार………………2660…..8214……80……10954
चंडीगढ़ ……………58……..393……..6………457
छत्तीसगढ़ ………..614……2437……14……..3065
दादरा नगर हवेली
और दमन दीव …..161…….96……..0…………257
दिल्ली………….. 26148…65624…2923….94695
गोवा …………….744……..734……..4………1482
गुजरात …………7763……24933….1904…34600
हरियाणा ……….4057……..11691….255….16003
हिमाचल प्रदेश…356……….667…….10…….1033
जम्मू-कश्मीर….2825…….5075……119……8019
झारखंड ……….679……..2001…….15……..2695
कर्नाटक ……..10612….8805…….293……19710
केरल ………..2098……2841……..25…… 4964
लद्दाख ……….223……..777……….1………1001
मध्य प्रदेश …..2655….11049…..593…….14297
महाराष्ट्र …….79927…104687… 8376…192990
मणिपुर ………677…….639……….0……….1316
मेघालय………18………43………..1………….62
मिजोरम ……..36……..126………0…………162
नागालैंड …….311…….228……..0 …………539
ओडिशा …….2372…..5705……29………..8106
पुड्डुचेरी ………459…….331……..12………..802
पंजाब ……….1514……4266……157……..5937
राजस्थान ……3331……15281….440……19052
सिक्किम …….49……….53……….0……….102
तमिलनाडु ….42958…58378…1385…102721
तेलंगाना …….9984…..10195….283….20462
त्रिपुरा ……….325……..1199……1………1525
उत्तराखंड …..525…….2481……42……..3048
उत्तर प्रदेश …7451……17597…749….:25797
पश्चिम बंगाल..6200….13571…717…..20488
राज्यों को पुन:
सौपे मामले…4999……..0…………….0……4999
कुल…….235433….394227…18655….648315