Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर : मनोनीत पार्षद शेलेन्द्र अग्रवाल का अभिनंदन - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर : मनोनीत पार्षद शेलेन्द्र अग्रवाल का अभिनंदन

अजमेर : मनोनीत पार्षद शेलेन्द्र अग्रवाल का अभिनंदन

0
अजमेर : मनोनीत पार्षद शेलेन्द्र अग्रवाल का अभिनंदन

अजमेर। अजमेर नगर निगम में राजस्थान सरकार की ओर से हाल ही में मनोनीत पार्षद शैलेन्द्र अग्रवाल का अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन जिला शाखा अजमेर की और से एक सादे समारोह में अभिनंदन किया गया।

संस्था महासचिव एसएन मोदी ने बताया कि संगठन के उप महासचिव शैलेन्द्र अग्रवाल को नगर निगम अजमेर मे पार्षद मनोनीत किए जाने पर उनका माला पहनाकर तथा शॉल ओढाकर व साफा पहना कर अभिनंदन किया गया।

अग्रवाल को पार्षद मनोनीत किए जाने पर सभी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, रिजु झुनझुनवाला सहित सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का आभार व्यक्त किया।

अग्रवाल का स्वागत करने वाले संस्था पदाधिकारियों में मुख्य रूप से संरक्षक चांदकरण अग्रवाल, महासचिव एसएन मोदी, कोषाध्यक्ष सुरेश चद अग्रवाल, ललित डीडवानिया, अविनाश गुप्ता, अशोक गोयल, सुशील कंदोई, घनश्याम अग्रवाल, विष्णु अवतार, विजय अग्रवाल, रामरिछपाल अग्रवाल आदि शामिल थे। अग्रवाल ने सभी को धन्यवाद दिया तथा उपस्थित सभी पदाधिकारियों को मास्क भेंट किए।