Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर के नए कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित बने पब्लिक फ्रेंडली - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर के नए कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित बने पब्लिक फ्रेंडली

अजमेर के नए कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित बने पब्लिक फ्रेंडली

0
अजमेर के नए कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित बने पब्लिक फ्रेंडली
कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित के कक्ष का खुला दरवाजा


अजमेर के नए कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित यहां ज्वाइन करते ही अपनी कार्यप्रणाली को लेकर आमजन के चहेते बन गए हैं। राजपुरोहित की पब्लिक फ्रेंडली स्टाइल आमजन को खासा प्रभावित कर रही है। कोरोना संकट के कारण बंद कर दिया गया कलेक्ट्रेट परिसर का मुख्य गेट भी अब खुल गया है।

कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित के कक्ष का खुला दरवाजा

बुधवार को लोग तब दंग रह गए जब उन्होंने वर्तमान कलेक्टर राजपुरोहित के एसी चैम्बर का दरवाजा भी खुला देखा। उनके पीए के कक्ष समेत कलेक्टर से जुडे सभी कक्षों के गेट हमेशा की तरह बंद नजर आने की बजाय खुले नजर आए। कलेक्टर राजपुरोहित आमजन से सहज रूप में मिल रहे थे। उन्होंने अपने कक्ष का गेट तक खुला करवा दिया।

इससे पहले सुबह उन्होंने शहर का दौरा किया। बता दें कि सोमवार को देर रात ज्वाइन करने के बाद कलेक्टर राजपुरोहित रात डेढ बजे जेएलएन अस्पताल के कोविड वार्ड के हालात जानने तथा कोरोना संक्रमित म​रीजों के उपचार व सुविधाओं को देखने पहुंच गए थे।

अजमेर कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने कार्यभार ग्रहण किया