Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कोटा में युवती की हत्या कर शव बोरे में बंद करके फेंका - Sabguru News
होम Headlines कोटा में युवती की हत्या कर शव बोरे में बंद करके फेंका

कोटा में युवती की हत्या कर शव बोरे में बंद करके फेंका

0
कोटा में युवती की हत्या कर शव बोरे में बंद करके फेंका
Bodies of three people recovered in Supaul Bihar

कोटा। राजस्थान में कोटा के अनंतपुरा थाना क्षेत्र में एक युवती की हत्या करके शव बोरे में बंद करके फेंकने का मामला सामने आया है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि इस युवती का शव एक क्रेशर के पास से बरामद किया। यहां काम करने वाले किसी व्यक्ति ने सूचना देकर पुलिस को इस बोरे में शव पड़ा होने का संदेह व्यक्त करते हुए सूचना दी थी। अभी शव की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने बीती रात महिला के सड़े गले शव का फोटो मीडिया को जारी किया था।

पुलिस के अनुसार महिला की उम्र 25 से 35 साल के बीच में है। शव कोटा के एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया दिया गया है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी का पता लगाया जा रहा है ताकि उसके आधार पर जांच कर सबसे पहले महिला की शिनाख्त की जाए।

जहरीले जंतु के काटने से एक महिला की मौत

बांरा जिले के छबड़ा में एक महिला की जहरीले जंतु के काटने से शुक्रवार को मौत हो गई। यहां मिली जानकारी के अनुसार कुंडी खेड़ा गांव में राधाबाई को खेत में काम करते समय किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर पहले उसे बारां और वहां से कोटा लाकर एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सुबह उसकी मृत्यु हो गई। मृतक महिला के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।