Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पाकिस्तान ने पुंछ में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन - Sabguru News
होम India City News पाकिस्तान ने पुंछ में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाकिस्तान ने पुंछ में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

0
पाकिस्तान ने पुंछ में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
Pakistan violates ceasefire in Poonch in Jammu and Kashmir
Pakistan violates ceasefire in Poonch in Jammu and Kashmir
Pakistan violates ceasefire in Poonch in Jammu and Kashmir

जम्मू। पाकिस्तान की सेना ने बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए शुक्रवार शाम को जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के गुलपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के नजदीक गोलीबारी की।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने यहां बताया कि पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए आज रात करीब नौ बजकर 20 मिनट पर पुंछ जिले के गुलपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के नजदीक छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार भी दागे।

भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। इससे पहले पाकिस्तान ने 14 जुलाई को संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए अखनूर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा एवं नियंत्रण रेखा के नजदीक सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की थी।