Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सोनीपत में दो किशोरियों और एक महिला की अस्मत से खिलवाड - Sabguru News
होम Haryana सोनीपत में दो किशोरियों और एक महिला की अस्मत से खिलवाड

सोनीपत में दो किशोरियों और एक महिला की अस्मत से खिलवाड

0
सोनीपत में दो किशोरियों और एक महिला की अस्मत से खिलवाड

सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में अलग-अलग स्थानों पर दो किशोरियों और एक महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस को दी शिकायत में सदर थाना क्षेत्र के गांव के रहने वाले व्यक्ति ने गांव राठधना के पास रहने वाले दीपक पर उसकी बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि आरोपी उनके घर के दूध लेकर जाता था।

आरोपी कई दिन पहले उसकी 14 साल की बेटी को जबरन अपनी बाइक पर बैठाकर राठधना ले गया। वहां पर आरोपी एक अन्य साथी भी था। आरोपी दीपक ने वहां पर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। साथ ही उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जिससे उसकी बेटी बहुत डर गई थी। आज उसने मामले से उन्हें अवगत कराया। जिस पर सदर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने किशोरी के पिता के बयान पर अपहरण और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया।

दूसरे मामले राई थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने अपने गांव के व्यक्ति पर उसे खेत में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में 32 वर्षीय महिला ने बताया कि शनिवार को खेत में पशुचारा लेने गई थी। वहां पर उनके गांव का राकेश पहले से मौजूद था। आरोपी ने उसे खेत में अकेला पाकर पकड़ लिया।

आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। बाद में आरोपी फरार हो गया था। महिला ने मामले से अपने परिजनों को अवगत कराया। जिस पर राई थाना पुलिस को शिकायत दी गई। राई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एक अन्य मामले में खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव में घर में घुसकर 16 साल की किशोरी से दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने व जातिसूचक शब्द कहने का मामला सामने सामने आया है। किशोरी की विधवा मां ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।

महिला ने बताया कि कई दिन पहले रात को करीब 11 बजे उसकी बेटी घर के पहली मंजिल पर बने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान पानीपत के गांव का रहने वाला विक्की उसकी बेटी के कमरे में घुस गया। आरोपी ने उसकी बेटी को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। उसने इस बारे में किसी का बताने पर उसे व उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। इतना ही आरोपी ने उसकी बेटी को जातिसूचक शब्द भी कहे थे। बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

घटना के बाद उसकी बेटी बुरी तरह से घबरा गई थी। आरोपी की धमकी से डरकर वह चुप रहने लगी। महिला ने बताया कि अब उसकी बेटी ने उसके साथ हुए दुष्कर्म के बारे में उसे जानकारी दी। जिस पर वह उसे लेकर थाने में पहुंची और मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म, जातिसूचक शब्द कहने, जान से मारने की धमकी देने और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।