Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
देश के पांच राज्यों में कोरोना संक्रमितों का आंकडा सात लाख के पार - Sabguru News
होम Breaking देश के पांच राज्यों में कोरोना संक्रमितों का आंकडा सात लाख के पार

देश के पांच राज्यों में कोरोना संक्रमितों का आंकडा सात लाख के पार

0
देश के पांच राज्यों में कोरोना संक्रमितों का आंकडा सात लाख के पार
coronavirus update india recorded 55602 fresh covid 19 positive cases total number rises to 2322755
27497 deaths and 1118043 lakh infected with corona in india
27497 deaths and 1118043 lakh infected with corona in india

नई दिल्ली। देश में पांच प्रमुख राज्यों महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमितों की कुल संख्या 716,890 तक पहुंच गयी, जो कुल संक्रमितों का 64.12 फीसदी है।

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 310,455, तमिलनाडु में 170,693, दिल्ली में 122,723, कर्नाटक में 63,772 और उत्तर प्रदेश में 49,247 है। महाराष्ट्र में कोविड-19 से अब तक 1,69,569 लोग स्वस्थ हुए हैं, वहीं तमिलनाडु में 1,17,915, राजधानी दिल्ली में 1,17,915, कर्नाटक में 23065 और उत्तर प्रदेश में 28,845 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक देशभर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 40,425 नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या 11,18,043 हाे गयी है। वहीं इस दौरान 681 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 27,497 हो गई है। संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच राहत की बात यह है कि इससे स्वस्थ होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है और रिवकरी दर 62.62 फीसदी हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य………….सक्रिय ….ठीक हुए………मौत….संक्रमित

अंडमान निकोबार..58………145………….0……..203

आंध्र प्रदेश……26118….22890………642….49650

अरुणाचल प्रदेश..455……..282………….3…….740

असम ………….7919….16023……….57…..23999

बिहार………….10044….16308…….217…..26569

चंडीगढ़ ………….217……..488………12……..717

छत्तीसगढ़ ……..1608…….3775………24…..5407

दादरा नगर हवेली

और दमन दीव…..189………414………..2…….605

दिल्ली………..16031….103134…..3628..122793

गोवा……………1417……..2218………22……3657

गुजरात ………11312……34901……2142….48355

हरियाणा ……..6022…….19793……..349….26164

हिमाचल प्रदेश….413……..1059………..11……1483

जम्मू कश्मीर….5844……..7811………244….13899

झारखंड ………2770……..2716………..49…..5535

कर्नाटक ……..39376…..23065…….1331…63772

केरल…………..7067…….5371………..42…12480

लद्दाख …………173……..1003………….2……1178

मध्य प्रदेश……6568…….15311………721….22600

महाराष्ट्र…..129032…..169569……11854..310455

मणिपुर ……….698……….1213………….0……1911

मेघालय ……..382…………..66………….2…….450

मिजोरम ……..117………….167………….0…….284

नागालैंड …….543…………445………….0…….988

ओडिशा…….4893………12453………..91….17437

पुड्डुचेरी ………817…………1154……….28……1999

पंजाब ………3311………..6535……..254….10100

राजस्थान …..7145………21730……..559….29434

सिक्किम …….191…………….92………..0……..283

तमिलनाडु…50297……..117915……2481…170693

तेलंगाना ….12223……..32438………415….45076

त्रिपुरा ………1114………..1759………….5……2878

उत्तराखंड….1347…………3116………..52……4515

उत्तर प्रदेश…18256…….29845……..1146….49247

पश्चिम बंगाल.16492…..24883……..1112….42487

——————————————–

कुल……….390459….700087…..27497..1118043