Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बीकानेर : मकान में युवती का अधला शव मिला, पति नदारद - Sabguru News
होम Rajasthan Bikaner बीकानेर : मकान में युवती का अधला शव मिला, पति नदारद

बीकानेर : मकान में युवती का अधला शव मिला, पति नदारद

0
बीकानेर :  मकान में युवती का अधला शव मिला, पति नदारद
Half-dead body of a woman found in a house in Bikaner
Half-dead body of a woman found in a house in Bikaner
Half-dead body of a woman found in a house in Bikaner

श्रीगंगानगर। राजस्थान में बीकानेर के जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में कल देर रात शिवबाड़ी स्थित एक मकान में युवती का अध जला शव मिला।

घटना की सूचना मिलने पर व्यास कॉलोनी थाना प्रभारी गोविंदसिंह चारण दलबल सहित मौके पर पहुंचे। मृतका के परिजनों को सूचित किया गया है।

पुलिस के अनुसार शिवबाड़ी की वाल्मीकि बस्ती में मंगल उर्फ कालू (30) ने रीवा नाम की दिव्यांग युवती से प्रेम विवाह किया था। दोनों यहां किराए के मकान में रहते थे। बुधवार रात को रीवा का मकान के कमरे में आधा जला शव मिला। घटना के बाद से उसका पति फरार है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए जिलेभर में नाकाबंदी कराई, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। वह मूलतः झुंझुनू जिले का निवासी है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।