Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
गोविंद सिंह डोटासरा ने संभाला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद भार - Sabguru News
होम Headlines गोविंद सिंह डोटासरा ने संभाला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद भार

गोविंद सिंह डोटासरा ने संभाला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद भार

0
गोविंद सिंह डोटासरा ने संभाला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद भार

जयपुर। राजस्थान के नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने आज यहां अपना पदभार ग्रहण कर लिया।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, संगठन महासचिव एवं सांसद केसी वेणुगोपाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, कांग्रेस के कई विधायक तथा पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

डोटासरा को सचिन पायलट को प्रदेश अध्यक्ष पद से बर्खास्त किए जाने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष बनाया गया। डोटासरा गहलोत सरकार में शिक्षा मंत्री हैं और वह सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ विधानसभ क्षेत्र से तीसरी बार विधायक बनकर आए है। वह सीकर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष एवं लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति में प्रधान भी रहे।

राज्य में चल रहे सियासी संग्राम में होटल में ठहरे सरकार के मंत्री एवं कांग्रेस के विधायक तीन बसों में भरकर प्रदेश कार्यालय पहुंचे और डोटासरा के पदभार समारोह में शामिल हुए। समारोह के बाद सभी विधायक वापस होटल चले गए।

इस अवसर पर गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली हैं उस पर वह खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।