Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मोदी ने राफेल विमानों का देश की धरती पर यूं किया स्वागत - Sabguru News
होम Breaking मोदी ने राफेल विमानों का देश की धरती पर यूं किया स्वागत

मोदी ने राफेल विमानों का देश की धरती पर यूं किया स्वागत

0
मोदी ने राफेल विमानों का देश की धरती पर यूं किया स्वागत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को फ्रांस से पांच लड़ाकू राफेल विमानों के देश की धरती पर उतरने का स्वागत करते हुए कहा कि देश सेवा से बढ़कर न कोई पुण्य है, न कोई व्रत है और न ही कोई यज्ञ है।

माेदी ने ट्विटर पर एक संस्कृत के एक श्लोक का उल्लेख किया और राफेल विमानों का भारत की धरती पर स्वागत किया।

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि राष्ट्ररक्षासमं पुण्यं, राष्ट्ररक्षासमं व्रतम्, राष्ट्ररक्षासमं यज्ञो, दृष्टो नैव च नैव च।। नभः स्पृशं दीप्तम्… स्वागतम्! हैसटैग राफेल इन इंडिया।

गौरतलब है कि फ्रांस से खरीदे जाने वाले 36 राफेल विमानों में से पहली खेप के पांच विमान आज अंबाला स्थित वायुसेना एयरबेस पर पहुंचे।

फ्रांस से पांचों राफेल लड़ाकू विमान पहुंचे अंबाला वायुसेना एयरबेस

पांच राफेल लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल