Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सुशांत आत्महत्या : मॉडल रिया चक्रवर्ती पहुंची सुप्रीम कोर्ट - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood सुशांत आत्महत्या : मॉडल रिया चक्रवर्ती पहुंची सुप्रीम कोर्ट

सुशांत आत्महत्या : मॉडल रिया चक्रवर्ती पहुंची सुप्रीम कोर्ट

0
सुशांत आत्महत्या : मॉडल रिया चक्रवर्ती पहुंची सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड एवं मॉडल रिया चक्रवर्ती ने बिहार में दर्ज मुकदमे को मुंबई स्थानांतरित करने की मांग को लेकर उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

रिया चक्रवर्ती ने वकील सतीश माने शिंदे के जरिये से शीर्ष अदालत में बुधवार को याचिका दायर की और अन्यत्र किये गये मुकदमे को मुंबई स्थानांतरित किये जाने का उससे अनुरोध किया। इस याचिका पर जल्द ही सुनवाई होने की संभावना है।

याचिकाकर्ता का कहना है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच मुंबई पुलिस द्वारा की जा रही है। इसके बावजूद उसके खिलाफ मृत अभिनेता के परिजनों की ओर से बिहार में एक मुकदमा दर्ज करा दिया गया है जिसमें उन पर सुशांत सिंह राजपूत से करोड़ों रुपये ऐंठने एवं आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

याचिकाकर्ता का कहना है कि शीर्ष अदालत ने अपने कुछ पुराने फैसलों के जरिये यह व्यवस्था दी हुई है कि एक ही मामले में कई राज्यों में दर्ज प्राथमिकी को सबसे पहले जांच शुरू करने वाले राज्य में स्थानांतरित किया जाना चाहिए। एक ही मामले की जांच दो अलग-अलग राज्यों की पुलिस द्वारा नहीं की जा सकती, लिहाजा उनके खिलाफ दर्ज मामले को मुंबई भेजने का निर्देश दिया जाए।