Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राजस्थान की पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रासिंह कोरोना पॉजिटिव - Sabguru News
होम Headlines राजस्थान की पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रासिंह कोरोना पॉजिटिव

राजस्थान की पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रासिंह कोरोना पॉजिटिव

0
राजस्थान की पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रासिंह कोरोना पॉजिटिव

झुंझुनूं। राजस्थान की पूर्व विधानसभाध्यक्ष सुमित्रासिंह और उनके पति नाहरसिंह जयपुर में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

सुमित्रासिंह के परिजनों ने आज बताया कि शुक्रवार को सुमित्रासिंह और उनके पति नाहरसिंह की तबियत मामूली खराब थी। जिस पर उनका कोरोना सैंपल लिया गया। जिसकी रिपोर्ट देर रात को पॉजिटिव आई। जिसके बाद आज दोनों को जयपुर में भर्ती करवा दिया गया। इसके बाद सभी परिजनों ने खुद को होम क्वारंटाइन करके सैंपल दिए।

सुमित्रासिंह ने अपने फेसबुक पेज पर खुद के पॉजिटिव होने की जानकारी दी। साथ ही पिछले 14 दिनों में उनके संपर्क में आने वाले लोगों से अपनी कोरोना जांच करवाने का अनुरोध किया है।

बीडीके अस्पताल के पीएमओ डॉ. शुभकरण कालेर ने बताया कि सुबह सात नए कोरोना पॉजिटिव मामले मिले। जिसके बाद झुंझुनू में पॉजिटिव मामलों की संख्या 593 हो गई। इसके अलावा नौ कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ हुए जिसके बाद झुंझुनूं में रिकवर करने वालों की संख्या 540 हो गई।