Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
देश में 54,736 नए केस, एक दिन में रिकॉर्ड 51,255 लोग कोरोनामुक्त - Sabguru News
होम Breaking देश में 54,736 नए केस, एक दिन में रिकॉर्ड 51,255 लोग कोरोनामुक्त

देश में 54,736 नए केस, एक दिन में रिकॉर्ड 51,255 लोग कोरोनामुक्त

0
देश में 54,736 नए केस, एक दिन में रिकॉर्ड 51,255 लोग कोरोनामुक्त

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकाेप के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान बड़ी राहत की बात यह रही कि पहली बार 51 हजार से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं हालांकि इस दौरान 54,736 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या साढे़ 17 लाख काे पार कर गई।

जिन चार राज्यों महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली और आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले हैं, उन सभी में इस अवधि में स्वस्थ होने वालों की संख्या में बड़ी वृद्धि देखी गयी। आंध्र प्रदेश में सबसे अधिक 12,750, महाराष्ट्र में 10,725, तमिलनाडु में 7010 और दिल्ली में 1201 लोग स्वस्थ हुए।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 51,255 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 11,45,630 हो गई है। अधिकतर राज्यों में स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ने से सक्रिय मामले महज 2,627 बढ़े हैं जिससे इनकी संख्या 5,67,730 हो गई है। पिछले तीन-चार दिन से प्रतिदिन 12 हजार से अधिक सक्रिय मामले सामने आ रहे थे।

पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 54,736 मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की संख्या 17,50,724 हो गई है। इस दौरान 853 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 37,364 हाे गई।

इस महामारी से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में 1446 की कमी हुई है जिससे सक्रिय मामले 1,49,520 रह गए तथा 322 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 15,316 हो गया। इस दौरान 10,725 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,66,883 हो गई। देश में अब भी सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।

दक्षिणी राज्य कर्नाटक में इस अवधि में मरीजों की संख्या 1,214 बढ़ी है और यहां अब 73,227 सक्रिय मामले हैं1 मरने वालों का आंकड़ा 98 बढ़कर 2,412 पर पहुंच गया है। राज्य में अब तक कुल 53,648 लोग स्वस्थ हुए हैं।

तमिलनाडु में सक्रिय मामले बढ़कर 56,738 हो गये हैं तथा 4,034 लोगाें की मौत हुई है। वहीं राज्य में अब तक 1,90,966 लोग स्वस्थ हुए हैं। आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान देश भर में सर्वाधिक 3532 सक्रिय मामले कम हैं जिससे इनकी कुल संख्या 72188 हो गयी और 1,349 लोगों की मौत हुई है। यहां 76,614 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में 36,037 सक्रिय मामले हैं तथा इस महामारी से 1677 लोगों की मौत हुई है जबकि 51,334 मरीज ठीक हुए हैं। देश के पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 20,631 सक्रिय मामले हैं तथा 1,629 लोगों की मौत हुई है, वहीं अब तक 50,517 लोग स्वस्थ हुए हैं।

तेलंगाना में कोरोना के 17,754 सक्रिय मामले हैं और 530 लोगों की मौत हो चुकी थी जबकि 46,502 लोग इस महामारी से ठीक हुए थे। मरीजों के बढ़ते मामले में इसके बाद बिहार का स्थान है और वहां सक्रिय मामले 18,937 हो गये हैं तथा 309 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 34,994 लोग संक्रमणमुक्त भी हुए हैं। गुजरात में सक्रिय मामले 14,300 हो गए हैं तथा 2,464 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 45,699 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना महामारी की स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में आ गई है और यहां मरीजों की संख्या दिन ब दिन घट रही है। राजधानी में सक्रिय मामले घटकर 10,596 रह गये हैं। संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 3,989 हो गयी है तथा अब तक 1,22,131 मरीज रोगमुक्त हुए हैं।

कोरोना महामारी से अब तक मध्य प्रदेश में 876, राजस्थान में 690, हरियाणा में 428, पंजाब में 405, जम्मू-कश्मीर में 388, ओडिशा में 187, झारखंड में 113, असम में 101, उत्तराखंड में 83, केरल में 81, छत्तीसगढ़ में 55, पुड्डुचेरी में 51, गोवा में 48, त्रिपुरा में 23, चंडीगढ़ में 18, हिमाचल प्रदेश में 14, लद्दाख और अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में सात, मणिपुर में छह, मेघालय और नागालैंड में पांच, अरुणाचल प्रदेश में तीन, दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो तथा सिक्किम में एक व्यक्ति की मौत हुई है।