Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
ठाणे जिले के भिवंडी में महिला से गैंगरेप, चार आरोपी अरेस्ट - Sabguru News
होम Breaking ठाणे जिले के भिवंडी में महिला से गैंगरेप, चार आरोपी अरेस्ट

ठाणे जिले के भिवंडी में महिला से गैंगरेप, चार आरोपी अरेस्ट

0
ठाणे जिले के भिवंडी में महिला से गैंगरेप, चार आरोपी अरेस्ट

ठाणे। महाराष्ट्र में ठाणे के भिवंडी शहर में पुलिस ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो सहोदर भाईयों सहित चार लोगाें को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि 42 वर्षीय पीड़ित महिला भिवंडी के बाहरी इलाके रहानल की रहने वाली है और लॉकडाउन के दौरान उसकी नौकरी चली गई। वह शुक्रवार को नौकरी की खोज में अपने दोस्त से मिलने के लिए चरनी पाडा गई थी। वह साढ़े 10 बजे रात को घर वापस लौट रही थी।

इसी दौरान जब वह रेलवे लाइन और मुनिसुर कम्पाउंड के पास से गुजर रही थी तभी पांच लोग जिन्होंने शराब पी रखी थी उसे खींच कर झाड़ियों में ले गए और चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला बेहोश हो गई और वहां से गुजरते राहगीरों ने उसकी हालत के बारे में नरपोली पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पीड़िता को एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में तहत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बाद में पुलिस ने आरोपियों की ढूंढ खोज शुरू की और इस मामले में चार आरोपियों में से दो को शनिवार को और अन्य दो को रविवार को गिरफ्तार किया, हालांकि पांचवें का अभी पता नहीं चला है।

आरोपियों की पहचान मोंटी कैलास वारते (25), विशाल कैलास वारते (23) दोनों सहोदर भाई हैं और भिवंडी के रहने वाले है, तीसरा आरोपी कुमार डाकू राठौड (25) और चौथा आरोपी अनिल कुमार श्याम बिहारी गुप्ता (28) के रूप में हुई है। सूत्रों ने बताया कि चारों आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जिन्हें आठ अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।