Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
खुशगवार मौसम के बीच भूमि पूजन का इंतजार खत्म, अब भव्य मंदिर की आस - Sabguru News
होम UP Ayodhya खुशगवार मौसम के बीच भूमि पूजन का इंतजार खत्म, अब भव्य मंदिर की आस

खुशगवार मौसम के बीच भूमि पूजन का इंतजार खत्म, अब भव्य मंदिर की आस

0
खुशगवार मौसम के बीच भूमि पूजन का  इंतजार खत्म, अब भव्य मंदिर की आस

अयोध्या। पांच सदियों के लंबे इंतजार के बाद देश दुनिया के करोड़ों रामभक्तों का अयोध्या मेे भव्य मंदिर निर्माण शुरू होने का सपना बुधवार को पूरा हो गया जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्रीरामजन्मभूमि परिसर में भूमि पूजन किया।

मोदी राम की नगरी में खुशगवार मौसम के बीच साढ़े 11 बजे पधारें और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन के साथ मंदिर की आधारशिला रखी। भक्ति और उल्लास से सराबोर अयोध्या में उत्सव का माहौल है। शुभ के प्रतीक पीले रंग में रंगी अयोध्या के हर मकान की छत पर भगवा लहरा रहा है। फूलों की भीनी भीनी खुशबू वातावरण में भक्ति की मिठास घोल रही है।

अयोध्या में सुबह तेज बारिश हुई है और सुबह नौ बजे तक आसमान में बादल छाए रहे लेकिन इंद्रदेव भगवान राम के भव्य मंदिर के भूमि पूजन का कार्यक्रम निर्विघ्न सम्पन्न कराने के लिए खुद को मर्यादा में रखा है जिसके चलते यहां सूर्यदेव के दर्शन सुलभ हो चुके हैं।

नगर में सुरक्षा की दृष्टि से कार्यक्रम सम्पन्न होने तक बाहरी लोगों का प्रवेश निषेध कर दिया गया। नगर के मंदिरों में अखंंड पाठ चलता रहा। रामलला के भव्य मंदिर के भूमि पूजन का इंतजार देखते ही देखते खत्म हो गया।

प्रतिकूल मौसम से पार पाने के लिए जिला प्रशासन ने तमाम इंतजाम किए। वर्षा से बचने के लिए समूचे कार्यक्रम स्थल को वाटर प्रूफ टेंट से ढंका गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की जोरदार तैयारियों के बीच यहां पर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के भी उपाय किए गए।

मोदी सुबह 11:30 बजे अयोध्या के साकेत डिग्री कालेज मैदान पर बने अस्थायी हैलीपैड पर उतरें जहां से वह सबसे पहले हनुमान गढ़ी गए। इसी कारण हनुमान गढ़ी मंदिर में सैनिटाइजेशन किया गया। इसके बाद राम जन्मभूमि परिसर में भूमि व शिला पूजन करने के बाद कर्मा शिला का पूजन किया। मोदी भूमि पूजन करने के बाद देश को संबोधित किया।

भूमि पूजन कार्यक्रम को सम्पन्न कराने के लिए देश भर के धर्माचार्यों के साथ कर्मकांड विद्वान यहां मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काशी विद्वत परिषद के तीन सदस्य पूजा में बैठें। 12 बजकर 40 मिनट 08 सेकेंड पर अभिजीत मुहुर्त में मंदिर की आधारशिला रखी। पूजन के मंच पर मोदी के साथ श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महंत नृत्यगोपालदास, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत उपस्थित रहे।

तमाम विचार विमर्शों के बाद ग्रह, नक्षत्रों के हिसाब से भूमि पूजन के लिए समय दिन में 12:44:08 से 12:44:40 बजे के बीच किया गया। यह 32 सेकंड ही महत्वपूर्ण रहे जब प्रधानमंत्री इस अहम क्षण में राम मंदिर का भूमि पूजन किया।

भूमि पूजन की पूर्व संध्या पर रोशनी से नहाई अयोध्या

सदियों का इंतजार खत्म, आ गई राम मंदिर निर्माण की शुभ घड़ी