Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बाडमेर में युवक से साढ़े छह लाख रुपए के जाली नोट बरामद - Sabguru News
होम Rajasthan Barmer बाडमेर में युवक से साढ़े छह लाख रुपए के जाली नोट बरामद

बाडमेर में युवक से साढ़े छह लाख रुपए के जाली नोट बरामद

0
बाडमेर में युवक से साढ़े छह लाख रुपए के जाली नोट बरामद

बाड़मेर। राजस्थान में बाड़मेर चौहटन थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक के घर से साढ़े छह लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि कल एक बैंक में एक किशोर को नकली नोट जमा करवाने के प्रयास में हिरासत में लिया गया। उसकी निशानदेही पर चौहटन के पुलिस उप अधीक्षक अजित सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस दल ने कल रात परड़िया गांव में अकबर खान के घर दबिश दी। उसके कड़ी पूछताछ के बाद उसके घर से साढ़े छह लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए गए। अकबर खान से गहन पूछताछ की जा रही है।

सू्त्रों ने बताया कि सीमापार पाकिस्तान से नकली नोटों की खेप आई है। पुलिस सरहदी क्ष्रेत्र के नामी तस्करों की सक्रियता से अकबर खान के तार जोड़ने में जुट गई है। बताया जाता है कि सीमापार से नकली नोट की खेप भीलों का तला से आई थी जिसे आगे गुजरात भेजा गया है।

प्रारंभिक पूछताछ में अकबर खान ने बताया कि उने 96 हजार नकली नोट बाज़ार में चला दिए। इनमें 54 हजार रुपए एक एमिटर संचालक को चलाने के लिए दिए। पुलिस को आठ लाख रूपए के नकली नोट सीमापार से आपूर्ति की जानकारी मिली है। पुलिस ने दो अन्य युवकों को इस मामले में हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ जारी है।