Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
देश में पहली बार एक दिन में 62 हजार से अधिक मामले, 49 हजार रोगमुक्त - Sabguru News
होम Breaking देश में पहली बार एक दिन में 62 हजार से अधिक मामले, 49 हजार रोगमुक्त

देश में पहली बार एक दिन में 62 हजार से अधिक मामले, 49 हजार रोगमुक्त

0
देश में पहली बार एक दिन में 62 हजार से अधिक मामले, 49 हजार रोगमुक्त
coronavirus update alwar recorded 218 fresh covid 19 positive cases
coronavirus update india recorded 62538 fresh covid 19 positive cases total number rises to 2027075
coronavirus update india recorded 62538 fresh covid 19 positive cases total number rises to 2027075

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 62 हजार से अधिक नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 20.27 लाख और सक्रिय मामलों की संख्या छह लाख के पार हो गयी है।

राहत की बात यह है कि इस दौरान 49,769 लोगों के स्वस्थ होने से संक्रमणमुक्त हाेने वालों की संख्या भी 13,78,106 लाख पर पहुंच गयी।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पहली बार एक दिन में सर्वाधिक 62,538 संक्रमण के मामले आने से इनकी संख्या 20,27,075 हो गयी तथा 886 लोगों की मौत होने से मृतकाें की संख्या 41,585 पर पहुंच गयी है। मंत्रालय के अनुसार स्वस्थ होने वालों की दर 67.98 प्रतिशत पर पहुंच गयी है और मृत्यु दर 2.05 प्रतिशत है।

स्वस्थ होने वालों की दर में निरंतर हो रही वृद्धि के बावजूद संक्रमण के नये मामले बढ़ने से देश में पिछले 24 घंटाें में सक्रिय मामलों में 11,883 की बढ़ोतरी हुई जिससे इनकी संख्या 6,07,384 हो गयी है। बिहार में सबसे ज्यादा 18 87, आंध्र प्रदेश में 1740 और उत्तर प्रदेश में 1681 सक्रिय मामले बढ़े हैं वहीं तमिलनाडु में सर्वाधिक 698, नागालैंड में 52 और झारखंड में 32 सक्रिय मामले घटे हैं।

कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 3,44 बढ़ने से सक्रिय मामले 1,46,612 हो गये तथा 316 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 16,792 हो गया। इस दौरान 10,854 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,16,375 हो गयी। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।

आंध्र प्रदेश में मरीजाें की संख्या 1740 बढ़ने से सक्रिय मामले 82,166 हो गये हैं। राज्य में अब तक 1753 लोगों की मौत हुई है, वहीं 8,516 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 1,12,870 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या 1110 बढ़ी है और यहां अब 75,076 सक्रिय मामले हैं। मरने वालों का आंकड़ा 93 बढ़कर 2897 पर पहुंच गया है। राज्य में अब तक 80281 लोग स्वस्थ हुए हैं।

तमिलनाडु में सक्रिय मामले 698 घटकर 53,486 रह गये हैं तथा 4571 लोगाें की मौत हुई है। वहीं राज्य में अब तक 2,21,087 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या 1681 बढ़ी है जिससे 43,654 सक्रिय मामले हो गये हैं तथा इस महामारी से 1918 लोगों की मौत हुई है जबकि 63,402 मरीज ठीक हुए हैं।

देश के पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 23,829 सक्रिय मामले हैं तथा 1,902 लोगों की मौत हुई है, वहीं अब तक 61,023 लोग स्वस्थ हुए हैं। सक्रिय मामलों में इसके बाद बिहार का स्थान है, जहां यह संख्या 23,888 हो गयी है। राज्य में 363 लोगों की मौत हुई है जबकि 43,537 लोग संक्रमणमुक्त भी हुए हैं।

तेलंगाना में कोरोना के 21417 सक्रिय मामले हैं और 601 लोगों की मौत हो चुकी थी जबकि 53239 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।

गुजरात में सक्रिय मामले 14,766 हो गये हैं तथा 2,583 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 50350 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कई दिनों के बाद सक्रिय मामलों में वृद्धि दर्ज की गयी है। राजधानी में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 276 बढ़कर 10,348 हो गये हैं। वहीं संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 4059 हो गयी है तथा अब तक 1,27,124 मरीज रोगमुक्त हुए हैं।

कोरोना महामारी से अब तक मध्य प्रदेश में 946, राजस्थान में 757, पंजाब में 517, हरियाणा में 458, जम्मू-कश्मीर में 436, ओडिशा में 235, झारखंड में 145, असम में 126, उत्तराखंड में 98, केरल में 97, छत्तीसगढ़ में 77, पुड्डुचेरी में 70, गोवा में 66, त्रिपुरा में 36, चंडीगढ़ में 20, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 16, हिमाचल प्रदेश में 14, मणिपुर में आठ, लद्दाख में सात, नागालैंड में छह, मेघालय में पांच, अरुणाचल प्रदेश में तीन, दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो तथा सिक्किम में एक व्यक्ति की मौत हुई है।