Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कांग्रेस नेता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन - Sabguru News
होम India City News कांग्रेस नेता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

कांग्रेस नेता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

0
कांग्रेस नेता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन
Congress leader Rajiv Tyagi passed away
Congress leader Rajiv Tyagi passed away
Congress leader Rajiv Tyagi passed away

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के नेता एवं तेज तर्रार राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विनीत पुनिया ने ट्वीट कर कहा, कांग्रेस प्रवक्ता एवं वरिष्ठ नेता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके परिवार के सदस्यों और उनके समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।

पार्टी सूत्रों ने बताया त्यागी का उनके निवास स्थान गाज़ियाबाद में टीवी डिबेट के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

त्यागी ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता होने के साथ-साथ पार्टी में विभिन्न पदों पर काम भी किया था। उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के दौरान मुंबई में मीडिया को संभालने की जिम्मेदारी भी सौपी गयी थी।