Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कर्नाटक दो लाख से अधिक काेरोना संक्रमितों वाला चौथा राज्य - Sabguru News
होम Breaking कर्नाटक दो लाख से अधिक काेरोना संक्रमितों वाला चौथा राज्य

कर्नाटक दो लाख से अधिक काेरोना संक्रमितों वाला चौथा राज्य

0
कर्नाटक दो लाख से अधिक काेरोना संक्रमितों वाला चौथा राज्य
48040 deaths and 2461191 lakh infected with corona in india
48040 deaths and 2461191 lakh infected with corona in india
48040 deaths and 2461191 lakh infected with corona in india

नई दिल्ली। कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 6,706 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 203,200 पर पहुंच गयी है और इसके साथ ही यह महाराष्ट्र, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के बाद दो लाख से अधिक संक्रमितों वाला चौथा राज्य बन गया है।

महाराष्ट्र में कोरोना के 5,60,126 मामले, तमिलनाडु में 3,20,355 और आंध्र प्रदेश में कोरोना के 2,64,142 मामले सामने आये हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में सर्वाधिक 64,553 संक्रमण के मामले आने से संक्रमितों की संख्या 24,61,191 हो गयी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 1007 लोगों की मौत होने से मृतकाें की संख्या 48,040 पर पहुंच गयी है तथा 55,573 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 17,51,555 हो गयी है। मंत्रालय के अनुसार स्वस्थ होने वालों की दर पिछले दिन से बढ़कर 71.17 प्रतिशत पर पहुंच गयी है और मृत्यु दर घटकर 1.95 प्रतिशत हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:-

राज्य…………………सक्रिय……स्वस्थ…….मौत

अंडमान निकोबार…..1091…….924…….22

आंध्र प्रदेश……….90780…..170984…2378

अरुणाचल प्रदेश……790………1718……04

असम…………….22243…….49383…..169

बिहार…………….31483…….62284…..426

चंडीगढ़ ……………739……….1076…….27

छत्तीसगढ़…………4165…….9658………114

दादरा नगर हवेली

और दमन दीव……..458……..1292………02

दिल्ली……………10975…134318…….4167

गोवा………………3491…….6912……….91

गुजरात…………..14210…..58467…….2731

हरियाणा…………..6820…..37486……..511

हिमाचल प्रदेश…….1362……2435………19

जम्मू कश्मीर……..7138…..19302……..509

झारखंड…………..7828……12844…….209

कर्नाटक………..78345…..121242……3613

केरल…………….13891….25688………129

लद्दाख……………….558……1282……….09

मध्य प्रदेश………..9718…..31835……..1065

महाराष्ट्र………..150105…390958….19063

मणिपुर…………….1804……2295……….13

मेघालय…………….640………547………06

मिजोरम……………306……….343……..00

नागालैंड…………2021……….1139…….08

ओडिशा………..14438…….37901……314

पुड्डुचेरी…………..2750…….3828………102

पंजाब……………9391……17839…….706

राजस्थान………14762…..41819……..833

सिक्किम………….349……..581………..01

तमिलनाडु……..53499..261459…….5397

तेलंगाना……….23438…..64284……..674

त्रिपुरा……………1706…….5015……….46

उत्तराखंड……….4145…….7014………143

उत्तर प्रदेश……49709…..88786……2280

पं बंगाल………26447……78617……2259

कुल…………661595..1751555…..48040