Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दिल्ली : कांग्रेस मुख्यालय पर मना आज़ादी का जश्न - Sabguru News
होम Delhi दिल्ली : कांग्रेस मुख्यालय पर मना आज़ादी का जश्न

दिल्ली : कांग्रेस मुख्यालय पर मना आज़ादी का जश्न

0
दिल्ली : कांग्रेस मुख्यालय पर मना आज़ादी का जश्न

नई दिल्ली। कांग्रेस ने 74वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय पर तिरंगा फहराया और कहा कि जिस आत्मनिर्भर भारत की बात हो रही है उसकी नींव दशकों पहले

पंडित जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभ भाई पटेल ने रख दी थी।

कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित पार्टी के कई प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रगान गाया गया।

समारोह के बाद पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि आधुनिक और आत्मनिर्भर भारत की बुनियाद स्वतंत्रता सेनानियों तथा कांग्रेस सरकारों ने देश की आज़ादी के बाद रख दी थी।

उन्होंने सरकार पर देश के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को निजी हाथों में बेचने का आरोप लगाया और कहा कि जो सरकार देश के लोगों पर रहने, खाने और बोलने की आजादी को लेकर अंकुश लगा रही है और रेलवे से लेकर एयरपोर्ट तक को बेच रही है क्या वह सरकार हमारी आज़ादी को सुरक्षित रख सकेगी।