Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर : घर की छत पर चढा सांड, यूं चला रेस्क्यू आपरेशन - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर : घर की छत पर चढा सांड, यूं चला रेस्क्यू आपरेशन

अजमेर : घर की छत पर चढा सांड, यूं चला रेस्क्यू आपरेशन

0
अजमेर : घर की छत पर चढा सांड, यूं चला रेस्क्यू आपरेशन


अजमेर। शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पंचशील नगर में एक मकान की छत पर रविवार को सांड चढ गया। सुबह जब घर मालिक चिडियों को चुग्गा डालने गया तो सांड के छत पर होने का पता चला। आपदा प्रबंध विभाग की ओर से भेजी गई सिविल डिफेंस वॉलियंटियर्स की टीम ने कडी मशक्कत के बाद सांड को छत से नीचे उतारने में सफलता पाई।

हुआ यूं था कि सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी कबीरा सेन के आवास 6/17 बी ब्लॉक पंचशील नगर में सुबह करीब 8 बजे घर की छत पर सांड चढा नजर आया। देखते ही देखते आस पास लोग जमा हो गए। सभी मकानों की छत मिली होने से सांड एक छत से दूसरी छत पर घूम रहा था। समीप के एक मकान के खाली होने से उसकी सीढियों के जरिए सांड छत पर चढा था। उतरने का रास्ता ना मिलने से वह छत पर ही इधर से उधर घूम रहा था।

सांड को नीचे उतारने के प्रयास सफल नहीं होने पर आपदा प्रबंधन विभाग को सूचित किया गया। वहां से सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। टीम में सांड को रस्सियों के जरिए काबू किया। इस दौरान सांड कई बार आक्रामक हुआ। टीम सदस्य कालू सिंह, राजू कहार, युगल किशोर, मोूनू चांदावत, सिमरन, ज्योति, कुलदीप ने हिम्मत नहीं हारी। करीब एक घंटे के अथक प्रयास के बाद सांड को सीढियों के जरिए ही उतारा गया। सीढीयों पर रैलिंग नहीं होने से सांड के गिरने की संभावना को देखते हुए पूरी सांवधानी बरती गई।