Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
नागपुर में पूर्व पार्षद देवा उसरे की बेरहमी से की हत्या - Sabguru News
होम Headlines नागपुर में पूर्व पार्षद देवा उसरे की बेरहमी से की हत्या

नागपुर में पूर्व पार्षद देवा उसरे की बेरहमी से की हत्या

0
नागपुर में पूर्व पार्षद देवा उसरे की बेरहमी से की हत्या

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में दो अज्ञात लोगाें ने पूर्व पार्षद देवा उसरे की बेरहमी से हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना रविवार सुबह उस समय हुई जब देवा उसरे यहां पुराने भारत टाकीज के पास चाय की दुकान की ओर जा रहे थे। उनका आवास गड्डीगोदाम में है।

पुलिस ने बताया कि जब वह दुकान में अकेले थे तभी कुल्हाड़ियों से लैस दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर हमला किया और खून से लथपथ उसरे को छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गए।

कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसके बारे में सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और उसरे को सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सदर पुलिस ने हत्या को मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।