Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मणिपुर में कांग्रेस के 5 पूर्व विधायक भाजपा में शामिल - Sabguru News
होम Breaking मणिपुर में कांग्रेस के 5 पूर्व विधायक भाजपा में शामिल

मणिपुर में कांग्रेस के 5 पूर्व विधायक भाजपा में शामिल

0
मणिपुर में कांग्रेस के 5 पूर्व विधायक भाजपा में शामिल
Five former Congress MLAs join BJP
Five former Congress MLAs join BJP
Five former Congress MLAs join BJP

नई दिल्ली। कांग्रेस से हाल में इस्तीफा देने वाले मणिपुर के पांच विधायक बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री इबोबी सिंह के भतीजे ओकराम हेनरी सिंह के अलावा ओइनाम लुखाेई सिंह, पाओनाम ब्रोजेन, गामथांग हाओकिप और गिनसुआनहाउ ने यहां भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिव राम माधव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता हासिल की। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता बैजयंत जे पांडा और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह भी मौजूद थे।

भाजपा के पूर्वोत्तर मामलों के प्रभारी श्री माधव ने कहा कि जब से 2017 में मणिपुर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनी है तब से राज्य में असाधारण प्रगति हुई है। माधव ने कहा कि मणिुपर के लोगों ने 17 वर्षों तक कांग्रेस का कुशासन देखा है और अब राजग सरकार बेहतर काम कर रही है।

भाजपा महासचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल में हर घर जल योजना की शुरुआत की थी और मणिपुर में सड़क निर्माण का कार्य भी जोरों पर है। इसके अलावा राज्य कई अन्य समस्याओं से भी बाहर निकला है।

माधव ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने मणिपुर में कई बार अलोकतांत्रिक तरीके से मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह की सरकार को गिराने की कोशिश की है। कांग्रेस ने अविश्वास प्रस्ताव लाने की कोशिश की लेकिन सरकार ने खुद प्रस्ताव लाकर विश्वास मत जीत लिया।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि राज्य में राजग सरकार न केवल अपना डेढ़ वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी बल्कि वह अगली बार भी सत्ता में आयेगी। उन्होंने कहा कि विधायकों को राज्य में मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह और केन्द्र में मोदी पर पूरा भरोसा है। कांग्रेस विधायक असंतुष्ट हैं।

भाजपा में शामिल हुए हेनरी ने कहा कि कांग्रेस के शासन में मणिपुर में कुछ विकास नहीं हुआ था। वह राजग सरकार की नई नीतियों से प्रभावित हुए हैं और इसलिए भाजपा में शामिल हो रहे हैं।