Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
देश के 19 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में घटे कोरोना के सक्रिय मामले - Sabguru News
होम India City News देश के 19 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में घटे कोरोना के सक्रिय मामले

देश के 19 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में घटे कोरोना के सक्रिय मामले

0
देश के 19 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में घटे कोरोना के सक्रिय मामले
58527 deaths and 3167324 lakh infected with corona in india
58527 deaths and 3167324 lakh infected with corona in india
58527 deaths and 3167324 lakh infected with corona in india

नई दिल्ली। देश के 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों के दौरान वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामलों में कमी दर्ज की गई है और यह 6,423 घटकर 704,348 रह गई है।

देश में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में कोरोना के सक्रिय मामलों में 3416 की कमी आई है जिसके बाद राज्य में यह आंकड़ा 168,443 पर पहुंच गया है। महाराष्ट्र में राज्य में कोरोना से सर्वाधिक 685,152 लोग संक्रमित हुए है जबकि अबतक 14219 लोगों की मौत हो चुकी है।

कर्नाटक में भी सक्रिय मामले 2337 से घट कर 81230 हो गए हैं तथा राज्य में कोरोना से अबतक 283,665 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं बिहार में कोरोना के सक्रिय मामले 1719 कम होकर 21392 रह गए हैं। इसके अलावा अंडमान-निकोबार, आंध्र प्रदेश, अरुणाचाल प्रदेश,असम, चंडीगढ़,दादर-नगर हवेली एवं दमन-दीव, दिल्ली, गोवा, हिमाचल प्रदेश, केरल, नागालैंड, पंजाब, सिक्किम,तमिलनाडु, उत्तराखंड तथा पश्चिम बंगाल में भी कोरोना वायरस के सक्रिय मामले घटे हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के 60,975 संक्रमण के मामले आने से संक्रमितों की संख्या 31,67,324 हो गयी है। वहीं इस दौरान 848 लोगों की मौत होने से मृतकाें की संख्या 58,380 पर पहुंच गयी है। देश में स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 24,04,585 हो गयी है। कोरोना के सक्रिय मामलों में कमी दर्ज की गयी है और अब यह संख्या 704,348 पर पहुंच गई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:-

राज्य……………………सक्रिय………..स्वस्थ…………मौत

अंडमान-निकोबार—– 777——-777———35

आंध्र प्रदेश———89516—- 268828——-3368

अरुणाचल प्रदेश——-880——-2427———- 5

असम———— 19277—- 73090——— 252

बिहार———— 21392—–101292———- 514

चंडीगढ़———– 1352——1646————37

छत्तीसगढ़——— 8424—–13424———- 206

दादरा- नगर हवेली

दमन-दीव——— 393——-1786————-2

दिल्ली———–11626—-146588———-4313

गोवा————-3081——10909———- 148

गुजरात———-14552——70231———-2908

हरियाणा——— 9442—— 45405———- 613

हिमाचल प्रदेश—- 1488——- 3584———— 29

जम्मू- कश्मीर—– 7246—— 25205———- 624

झारखंड——— 9805——-20870———- 330

कर्नाटक——– 81230——197625——— 4810

केरल———- 20387——-38883———- 234

लद्दाख———– 790———1517———– 23

मध्य प्रदेश——- 11944—— 41231———1246

महाराष्ट्र——- 168443—– 502490———22465

मणिपुर———- 1626——- 3714———— 22

मेघालय——— 1179——– 789————- 8

मिजोरम——— 492——— 461———— 0

नागालैंड——- 1309——- 2396————– 9

ओडिशा ——-24135——-56925———- 419

पुड्डुचेरी——— 3753——- 6942———- 164

पंजाब ———13798——28357———-1129

राजस्थान—— 14388—— 56600———–967

सिक्कम——— 509——— 934———— 3

तमिलनाडु—— 53282—–325456——— 6614

तेलंगाना——- 23737—— 84163———-770

त्रिपुरा———- 2703——- 6414———– 78

उत्तराखंड——- 4410—— 10912———-207

उत्तर प्रदेश—– 49288—– 140107——– 2987

पश्चिम बंगाल— 27694—- 111292———2851

कुल———-704348—2404585———58390