Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
महाराष्ट्र में कोरोना सक्रिय मामले 1.85 लाख के पार - Sabguru News
होम India City News महाराष्ट्र में कोरोना सक्रिय मामले 1.85 लाख के पार

महाराष्ट्र में कोरोना सक्रिय मामले 1.85 लाख के पार

0
महाराष्ट्र में कोरोना सक्रिय मामले 1.85 लाख के पार
coronavirus update maharashtra recorded 16867 fresh covid-19 positive cases total number rises to 764281
coronavirus update maharashtra recorded 16867 fresh covid-19 positive cases total number rises to 764281update maharashtra recorded 14492 fresh covid 19 positive cases total number rises to 661942
coronavirus update maharashtra recorded 16867 fresh covid-19 positive cases total number rises to 764281

मुंबई। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के रिकॉर्ड 16,867 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या शनिवार रात बढ़कर 7.64 लाख के करीब पहुंच गयी लेकिन चिंता की बात यह है कि इसके साथ ही सक्रिय मामलों में भी 4400 से अधिक की वृद्धि दर्ज की गयी है।

राज्य में इस दौरान नये मामलों की तुलना में स्वस्थ मामलों में भी गिरावट दर्ज की गयी और इस दौरान 11,541 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या 5.54 लाख के पार पहुंच गयी है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य में अब तक 7,64,281 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं। इस दौरान 328 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 24,103 हो गयी है। राज्य में अब तक स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 5,54,711 हो गयी है।

राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर आज आंशिक गिरावट के साथ 72.57 फीसदी रह गयी जो शुक्रवार को 72.62 प्रतिशत पहुंच गयी थी जबकि इससे पहले मंगलवार को यह 73.14 प्रतिशत तक पहुंच गयी थी। मरीजों की मृत्यु दर कल के 3.17 फीसदी से घटकर 3.15 प्रतिशत रह गयी।

राज्य में आज सक्रिय मामलों में 4,413 की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या आज 1,85,131 रही जो शुक्रवार को 1,80,718 रही थी। सभी मरीजों का विभिन्न अस्पतालों और कोविड केंद्रों में इलाज किया जा रहा है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र पूरे देश में कोरोना संक्रमण और मौत के मामले में पहले स्थान पर है। देश में सबसे अधिक सक्रिय मामले (मरीज) भी इसी राज्य में हैं।