Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
शौविक चक्रवर्ती, सेमुअल मिरांडा 9 सितम्बर तक NCB की हिरासत में - Sabguru News
होम Breaking शौविक चक्रवर्ती, सेमुअल मिरांडा 9 सितम्बर तक NCB की हिरासत में

शौविक चक्रवर्ती, सेमुअल मिरांडा 9 सितम्बर तक NCB की हिरासत में

0
शौविक चक्रवर्ती, सेमुअल मिरांडा 9 सितम्बर तक NCB की हिरासत में

मुंबई। मुंबई की एक स्थानीय अदालत ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से जुड़े मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर गिरफ्तार शौविक चक्रवर्ती और अभिनेता के पूर्व मैनेजर सैमुअल मिरांडा को शनिवार को नौ सितम्बर तक के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी) की हिरासत में भेज दिया।

एनसीबी ने शौविक और सैमुअल को शुक्रवार की शाम को गिरफ्तार किया था। दोनों को आज भारी पुलिस बंदोबस्त के साथ अदालत में पेश किया गया। कोविड-19 के प्रतिबंधों के तहत मीडियाकर्मियों और अन्य लोगों को अदालत परिसर के भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।