Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पडोसी युवक ने चाकू की नोंक पर लूटी विवाहिता की अस्मत - Sabguru News
होम Headlines पडोसी युवक ने चाकू की नोंक पर लूटी विवाहिता की अस्मत

पडोसी युवक ने चाकू की नोंक पर लूटी विवाहिता की अस्मत

0
पडोसी युवक ने चाकू की नोंक पर लूटी विवाहिता की अस्मत
Rape victim hanged in Narsinghpur district

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली के ऊंचाहार इलाके में एक विवाहिता ने गांव के एक युवक पर बलात्कार करने का आरोप लगाया।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि 25 वर्षीया पीडिता ने आरोप लगाया है कि उसके पड़ोस में कल रात कीर्तन का कार्यक्रम था, रात लगभग 12:30 बजे 22 वर्षीय पड़ोसी युवक लवकुश घर आया और उसे दबोच लिया। युवक ने चाकू का भय दिखा कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीडिता के शोर मचाने पर युवक भाग गया। महिला के पति ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही वह अचेत हो गया जब आंख खुली तो खुद को अस्पताल में पाया। सुबह घटना की तहरीर कोतवाली ऊंचाहार में दी है। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है, मुकदमा लिखा जा रहा है। जांच कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।