Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सोनिया गांधी इलाज के लिए राहुल के साथ अमरीका रवाना - Sabguru News
होम Delhi सोनिया गांधी इलाज के लिए राहुल के साथ अमरीका रवाना

सोनिया गांधी इलाज के लिए राहुल के साथ अमरीका रवाना

0
सोनिया गांधी इलाज के लिए राहुल के साथ अमरीका रवाना

नई दिल्ली। कांग्रेस संगठन का पुनर्गठन करने के बाद पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने पुत्र राहुल गांधी के साथ इलाज के लिए अमरीका रवाना हो गई हैं।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख एवं नवनियुक्त महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शनिवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि सोनिया गांधी स्वास्थ्य के नियमित परीक्षण के लिए अमरीका गई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज रूटीन मेडिकल चेकअप कराने के लिए अमरीका रवाना हुई हैं। उनकी यात्रा को महामारी की वजह से पहले स्थगित किया गया था। उनकी यात्रा में उनके साथ राहुल गांधी भी हैं। हम सभी उनकी चिंता करने और शुभकामनाएं देने के लिए आपका आभार व्यक्त करते है।

सोनिया गांधी और राहुल गांधी लोकसभा के सदस्य हैं और सोमवार से संसद के मानसून सत्र की शुरुआत हो रही है। यह सत्र एक अक्टूबर तक चलेगा और कांग्रेस के इन दोनों शीर्ष नेताओं के इस सत्र में शामिल होने की संभावना कम है।