Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
नेपाल में भूस्खलन में नौ लोगों की मौत, 22 लापता - Sabguru News
होम World Asia News नेपाल में भूस्खलन में नौ लोगों की मौत, 22 लापता

नेपाल में भूस्खलन में नौ लोगों की मौत, 22 लापता

0
नेपाल में भूस्खलन में नौ लोगों की मौत, 22 लापता

काठमांडू। नेपाल के मध्य में स्थित सिंधुपालचौक जिले में रविवार को तड़के भूस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई तथा 22 अन्य लापता हो गए।

जिला प्रशासन कार्यालय के मुख्य जिला अधिकारी उमेश कुमार धकाल ने बताया कि भूस्खलन स्थल के मलबे से अब तक नौ लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है।

उन्होंने बताया कि रात भर हुई मूसलाधार बारिश के कारण आज तड़के चार बजे भूस्खलन की घटना हुई। उन्होंने बताया कि एक भूस्खलन से बरहाबिसे की ऊपरी और निचली हिस्से में स्थित दो बस्तियां प्रभावित हुईं जबकि एक अन्य भूस्खलन की चपेट में एक अन्य बस्ती आई।

उन्होंने बताया कि भूस्खलन की चपेट में आकर 19 घर पूरी तरह नष्ट हो गए जबकि कई अन्य मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि भूस्खलन के कारण 222 परिवार बेघर हो गए हैं।