Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
देश के चार राज्यों में कोरोना से 53 प्रतिशत मरीज रोगमुक्त - Sabguru News
होम India City News देश के चार राज्यों में कोरोना से 53 प्रतिशत मरीज रोगमुक्त

देश के चार राज्यों में कोरोना से 53 प्रतिशत मरीज रोगमुक्त

0
देश के चार राज्यों में कोरोना से 53 प्रतिशत मरीज रोगमुक्त
coronavirus update india recorded 83809 fresh covid-19 positive cases total number rises to 4930237
coronavirus update india recorded 83809 fresh covid-19 positive cases total number rises to 4930237
coronavirus update india recorded 83809 fresh covid-19 positive cases total number rises to 4930237

नई दिल्ली। देश में महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में कोरोना महामारी से सबसे अधिक मरीज रोगमुक्त हुए हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे अधिक 755850 मरीज रोगमुक्त हुए हैं, वहीं आंध्र प्रदेश में 476903, तमिलनाडु में 453165 और कर्नाटक में 361823 मरीजों को संक्रमण से निजात मिली है जो देश भर में स्वस्थ हुए 38,59,400 लोगों का करीब 53 प्रतिशत है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना संक्रमण के 83,809 नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 49,30,237 हो गया। वहीं 38,59,400 लोग अब तक संक्रमणमुक्त हुए हैं। देश में इस समय कोरोना के 9,90,061 सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 1,054 मरीजों की मौत हो गयी है और देश में अब तक 80,776 कोरोना संक्रमित अपनी जान गंवा चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य……………………सक्रिय………..स्वस्थ…………मौत

अंडमान और निकोबार..227………..3278…………..52

आंध्र प्रदेश…………..93204……….476903……..4972

अरुणाचल प्रदेश ……1756……….. 4531…………11

असम ……………….28630……….115054……….482

बिहार ……………….13975………..145560……….831

चंडीगढ़ ……………..2847………….5300………….98

छत्तीसगढ़ ………….33645…………33109…………573

दादरा नगर हवेली

और दमन दीव………248…………….2513…………..2

दिल्ली ……………..28641……….188122………..4770

गोवा ……………….4946…………19648…………..304

गुजरात ……………16469…………95138………..3227

हरियाणा …………..20417………..74712………..1000

हिमाचल प्रदेश ……3659…………6182……………..82

जम्मू कश्मीर ……..18049………..36381………… 895

झारखंड……………14064…………48112…………561

कर्नाटक …………..98482………361823……….7384

केरल ……………..30555…………79809………..454

लद्दाख …………….903……………2475…………..41

मध्यप्रदेश………….21228……….67711…………1791

महाराष्ट्र………….291630………755850………29894

मणिपुर …………..1585…………6340……………46

मेघालय………….1686………….2151……………27

मिजोरम ………….549………….919………………0

नागालैंड ………….1289…………3915……………10

ओडिशा …………32344……..122024………….637

पुड्डुचेरी…………..4805………..15027……………394

पंजाब …………20690………..58999……………2424

राजस्थान ……..16726………..86162…………..1250

सिक्किम ……….582………….1521……………….16

तमिलनाडु…….46912………453165………….8434

तेलंगाना ………30400………129187…………..984

त्रिपुरा …………7564…………11925…………….207

उत्तराखंड ……10374…………22213…………….429

उत्तरप्रदेश ……67287………245417…………..4491

पश्चिम बंगाल……..23693………178223………..4003

कुल ………. 990061……. 3859399………..80776