Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मोदी 25 सितंबर को देशभर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे - Sabguru News
होम Headlines मोदी 25 सितंबर को देशभर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे

मोदी 25 सितंबर को देशभर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे

0
मोदी 25 सितंबर को देशभर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर देशभर के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के जरिए संबोधित करेंगे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने ट्वीट कर बताया कि मोदी 25 सितंबर को सुबह 11 बजे अंत्योदय के प्रणेता स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर देशभर के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के जरिए संबोधित करेंगे, जिसे भाजपा राजस्थान के कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय एवं जिला कार्यालयों पर एक साथ सुनेंगे।

डाॅ. पूनियां ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक समिति द्वारा आयोजित 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 104वें जन्मदिवस को भाजपा प्रदेशभर में मंडलों, बूथों एवं शक्ति केन्द्रों पर मनाएगी।

उन्होंने कहा कि एकात्म मानव दर्शन और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का बचपन राजस्थान में जयपुर जिले के धानक्या गांव में बीता। वहां एक भव्य स्मारक तैयार हुआ, यह स्मारक पंडित दीनदयाल जी की नीतियों पर शोध का एक बड़ा केंद्र बनेगा।

डाॅ. पूनियां ने कहा कि, 25 सितंबर को शाम पांच बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक समिति द्वारा आयोजित वर्चुअल रैली को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वर्चुअल माध्यम से ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय, आत्मनिर्भर भारत और नई शिक्षा नीति’ के संदर्भ में संबोधित करेंगे।