Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
देश में कोरोना से 50 प्रतिशत से अधिक मौतें महाराष्ट्र,तमिलनाडु और कर्नाटक में - Sabguru News
होम India City News देश में कोरोना से 50 प्रतिशत से अधिक मौतें महाराष्ट्र,तमिलनाडु और कर्नाटक में

देश में कोरोना से 50 प्रतिशत से अधिक मौतें महाराष्ट्र,तमिलनाडु और कर्नाटक में

0
देश में कोरोना से 50 प्रतिशत से अधिक मौतें महाराष्ट्र,तमिलनाडु और कर्नाटक में
98678 deaths and 6312585 lakh infected with corona in india
98678 deaths and 6312585 lakh infected with corona in india
98678 deaths and 6312585 lakh infected with corona in india

नई दिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रकोप से हुई कुल मौतों में से 50 प्रतिशत से अधिक यानी 55 हजार 46 लोगों की मौत तीन राज्यों महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक में हुई हैं जबकि पूरे देश में इस घातक संक्रमण के कारण 98678 लोगों की जान जा चुकी हैं।

कोरोना से पूरे देश में सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कहर से अब तक 36662, तमिलनाडु में कोरोना से 9520 और कर्नाटक में 8864 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक संक्रमितों की कुल संख्या अब 6,312,585 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में 85376 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिसके साथ ही अब तक कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 52,73,202 हो गयी है। संक्रमितों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या घटने से सक्रिय मामलों की संख्या में 264 बढ़कर 940705 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य……………………सक्रिय………..स्वस्थ…………मौत

अंडमान निकोबार……..174…………3608………….53

आंध्र प्रदेश…………..58445………629211……..5828

अरुणाचल प्रदेश…….2890………..2890………….16

असम……………….34496………145618……….697

बिहार……………….12092……….169732………904

चंडीगढ़ …………….1963…………9813………..162

छत्तीसगढ़ ………….30927………..81718………957

दादरा नगर हवेली

और दमन दीव ……..109…………109…………..02

दिल्ली………………26908………247446…….5361

गोवा ………………4865………..28125……….428

गुजरात ………….16683……….117099………3450

हरियाणा…………14340……….112877………1382

हिमाचल प्रदेश….3400…………11390………..186

जम्मू कश्मीर……17017……….17017………..1181

झारखंड ………..11596………71342…………713

कर्नाटक…………107635…….485268……..8864

केरल……………67140………..128224………….742

लद्दाख………….1064………….3147………….58

मध्य प्रदेश…….20997……….104734………..2316

महाराष्ट्र ……..259462…….1088322…….36662

मणिपुर…………2456…………8460………….67

मेघालय ……….1615………..3975…………..49

मिजोरम…………420………..1597……………00

नागालैंड ………1080……….5066……………17

ओडिशा………..32577…….185700………..842

पुड्डुचेरी………….4949……..22074…………521

पंजाब ………..16814………93666………..3406

राजस्थान …….20581……..113225……….1486

सिक्किम……….672…………2303………….37

तमिलनाडु…….46263…….541819………9520

तेलंगाना………29058……..163407………1135

त्रिपुरा …………5691………20092………..283

उत्तराखंड……..9111…….39278………..611

उत्तर प्रदेश……50883…….342415……..5784

पश्चिम बंगाल..26332 …….225759………4958

कुल………….940705…..5273201…….98678