Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
देवरिया कांग्रेस दफ्तर सचिव के सामने बना जंग का मैदान, महिला नेत्री से मारपीट - Sabguru News
होम Headlines देवरिया कांग्रेस दफ्तर सचिव के सामने बना जंग का मैदान, महिला नेत्री से मारपीट

देवरिया कांग्रेस दफ्तर सचिव के सामने बना जंग का मैदान, महिला नेत्री से मारपीट

0
देवरिया कांग्रेस दफ्तर सचिव के सामने बना जंग का मैदान, महिला नेत्री से मारपीट

देवरिया। महिला अपराध पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतर जाते हैं,लेकिन उत्तर प्रदेश के देवरिया में उन्हीं के पार्टी दफ्तर में राष्ट्रीय सचिव सचिन नायर के सामने महिला नेत्री के साथ मारपीट हुई।

पार्टी सूत्रों के अनुसार देवरिया में टाउन हाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में बीती देर शाम उस समय हंगामा मच गया जब पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता ने सचिव व पूर्वांचल सह प्रभारी सचिन नायक पर गुलदस्ता फेंक दिया।

आरोप है कि महिला ने नायक पर थप्पड़ भी चलाया। इसके बाद हंगामा मच गया और कार्यकर्ताओं ने उस महिला कार्यकर्ता को जमकर पीटा। कुछ कार्यकर्ता रोकने की भी कोशिश में लगे रहे। महिला कार्यकर्ता के साथ आई तीन महिलाओं को भी जमकर पीटा गया।

देवरिया सदर विधानसभा से भाजपा के जनमेजय सिंह विधायक थे। उनके असमायिक निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी जहां तीन नवम्बर को उपचुनाव हो रहा है। यहां से कांग्रेस ने मुकुंद भास्कर मणि को उम्मीदवार घोषित किया है। जिसको लेकर शनिवार को पार्टी कार्यालय पर बैठक चल रही थी जिसके दौरान महिला कार्यकत्ता पहुंची और गुलदस्ता देकर सम्मानित करने के बहाने उसे फेककर राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक को दे मारा। सचिन नायक पूर्वांचल सह प्रभारी भी है जो संगठन का काम देखते हैं।

महिला कार्यकर्ता तारा देवी ने कहा कि वो चार साल से पार्टी सदस्य है। महिला नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रत्याशी मुकुंद भास्कर मणी पर रेप का आरोप है और उन्हें पार्टी ने टिकट देकर गलत काम किया है। महिला नेता ने कहा कि हम चाहते है की साफ सुथरे छवि के लोगों को टिकट दिया जाए। यही बात कहने के लिए राष्ट्रीय सचिव नायक के पास गई थी।

यह भी पढें
पटना जंक्शन से 8 करोड़ से ज्यादा का सोना और 27 की चांदी बरामद
तमिलनाडु में प्रसिद्ध पंडित मुनीश्वर मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या
सोना तस्करी मामले की आरोपी स्वप्ना सुरेश से 1.90 लाख डॉलर बरामद
देवरिया कांग्रेस के दफ्तर में हंगामा, महिला नेत्री ने प्रदेश प्रभारी से की अभद्रता
KKR के सुनील नारायण के संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की शिकायत