Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बांग्लादेश में दुष्कर्म के दोषियों को मिलेगी अब मौत की सजा - Sabguru News
होम World Asia News बांग्लादेश में दुष्कर्म के दोषियों को मिलेगी अब मौत की सजा

बांग्लादेश में दुष्कर्म के दोषियों को मिलेगी अब मौत की सजा

0
बांग्लादेश में दुष्कर्म के दोषियों को मिलेगी अब मौत की सजा

ढाका। बांग्लादेश में दुष्कर्म के दोषी पाए गए लोगों को मृत्यु दंड देने वाले प्रस्ताव को सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी है।

प्रधानमंत्री शेख हसीना की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई। बांग्लादेश के कानून मंत्री अनीसुल हक ने पत्रकारों को यह जानकारी दी। हक ने कहा कि प्रस्तावित कानून के तहत दुष्कर्म के दोषी पाए गए लोगों को मृत्युदंड देने का प्रावधान किया गया है।

कैबिनेट की ओर से इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान करने के बाद अब बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद जल्द ही एक अध्यादेश पर हस्ताक्षर कर दुष्कर्म के दोषी पाए गए लोगों को अधिकतम मृत्युदंड देने के प्रस्ताव को कानून के रूप में अपनी मंजूरी प्रदान कर देंगे।

हक ने कहा कि देश में यौन शोषण के खिलाफ मौजूदा कानून में संशोधन करने के लिए यह प्रस्ताव पेश किया गया था। गौरतलब है कि बांग्लादेश में हाल के महीनों में यौन शोषण तथा दुष्कर्म के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि के कारण सरकार ने इन अपराधों के खिलाफ सख्त कानून बनाने का प्रावधान किया है।