Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर, किशनगढ़, सरवाड़, केकड़ी में वार्डों की आरक्षण लॉटरी निकाली - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर, किशनगढ़, सरवाड़, केकड़ी में वार्डों की आरक्षण लॉटरी निकाली

अजमेर, किशनगढ़, सरवाड़, केकड़ी में वार्डों की आरक्षण लॉटरी निकाली

0
अजमेर, किशनगढ़, सरवाड़, केकड़ी में वार्डों की आरक्षण लॉटरी निकाली

अजमेर। राजस्थान में अजमेर नगर निगम चुनाव कार्यक्रम के मद्देनजर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आज जिला निर्वाचन अधिकारी ने अजमेर नगर निगम, किशनगढ़ नगर परिषद, नगरपालिका केकड़ी सरवाड़ और विजयनगर के लिए वार्डों के आरक्षण के लिए लॉटरी निकाली।

अजमेर जिला निकाय चुनाव के लिए लॉटरी प्रक्रिया का काम सुबह कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने शुरू किया। सबसे पहले अजमेर नगर निगम के नवगठित वार्डों सहित कुल 80 वार्डों की लॉटरी निकाली गयी जिसमें 20 एससी वार्ड, 7 एससी महिला, 3 एसटी महिला, 17 ओबीसी, 6 ओबीसी महिला, 13 सामान्य महिला और शेष सामान्य पुरुष वर्ग के लिए आरक्षित किए गए।

इसी तरह केकड़ी नगरपालिका के भी सभी 40 वार्डों की निकाली गयी। इसके साथ ही किशनगढ़ नगर परिषद, सरवाड़ और विजयनगर नगरपालिका के लिए भी वार्डो के आरक्षण को अंतिम रूप दिया गया। हालांकि अजमेर नगर निगम का चुनाव कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है लेकिन वार्डों के आरक्षण का काम आज संपन्न करा लिया गया।

अजमेर के वार्डों की लॉटरी

एससी सामान्य वार्ड-7,8, 17,18 ,19, 21, 22,23,25,27,46,48,50,53
एसी महिला वार्ड- 19,43,44,47,49,51,52
एसटी सामान्य- 54
एसटी महिला- 61
ओबीसी महिला- 12,35,68,64,28,20
ओबीसी सामान्य- 9,80,33,24,30,5,13,78,55,71,59
सामान्य महिला- 3,14,29,39,40,41,45,56,60,67,73,74
सामान्य वार्ड- 1, 2, 4, 6, 10, 11, 15, 16, 26, 31, 32, 34,36, 37,38,49,57,58,62,63,65,66,69,70,72,75,76,77,79

किशनगढ़ के वार्डों की लॉटरी

एससी-9,12,18,33,37,43,52,56,59,60
एससी महिला-33, 9, 60
एसटी-17
ओबीसी- 36,5,26,21,39,3,46,22,51,2,54,20,53
ओबीसी महिला के लिए वार्ड संख्या 2,54,36,53 आरक्षित
सामान्य महिला-19,30,27,28,4,25,48,55,29,13,50,7

केकड़ी नगर पालिका
वार्डों की संख्या- 40
अनुसूचित जाति- 2, 15, 28, 39, 40
अनुसूचित जाति महिला- 3, 27
अनुसूचित जनजाति- शून्य
अनुसूचित जनजाति महिला- शून्य
अन्य पिछडा वर्ग- 9, 21, 26, 31, 33
अन्य पिछडा वर्ग महिला- 4, 12, 16
सामान्य- 1, 6, 7, 8, 10, 11, 13, 14, 18, 19, 20, 23, 25, 29, 34, 37, 38
सामान्य महिला- 5, 17, 22, 24, 30, 32, 35, 36

बिजयनगर नगर पालिका
वार्डों की संख्या- 35
अनुसूचित जाति- 4, 32, 33
अनुसूचित जाति महिला- 24, 31
अनुसूचित जनजाति- 9
अनुसूचित जनजाति महिला- शून्य
अन्य पिछडा वर्ग- 7, 22, 26, 30, 35
अन्य पिछडा वर्ग महिला- 3, 19
सामान्य- 2, 5, 6, 8, 10, 11, 12, 13, 14, 16, 23, 25, 27, 28, 34
सामान्य महिला- 1, 15, 17, 18, 20, 21, 29

सरवाड़ नगर पालिका
वार्डों की संख्या- 25
अनुसूचित जाति- 1, 3, 25
अनुसूचित जाति महिला- 2
अनुसूचित जनजाति- 23
अनुसूचित जनजाति महिला- शून्य
अन्य पिछडा वर्ग- 5, 16, 22
अन्य पिछडा वर्ग महिला- 6, 24
सामान्य- 4, 7, 8, 9, 11, 13, 14, 17, 18, 21
सामान्य महिला- 10, 12, 15, 19, 20