Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भाजपा ने की नौ विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए उमीदवारों की घोषणा - Sabguru News
होम India City News भाजपा ने की नौ विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए उमीदवारों की घोषणा

भाजपा ने की नौ विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए उमीदवारों की घोषणा

0
भाजपा ने की नौ विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए उमीदवारों की घोषणा
BJP announced candidates for the by-election for nine assembly seats
BJP announced candidates for the by-election for nine assembly seats
BJP announced candidates for the by-election for nine assembly seats

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और नागालैंड की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की आज घोषणा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में बीते शनिवार हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में ये निर्णय लिया गया। उत्तर प्रदेश की छः, कर्नाटक की दो और नागालैंड की एक सीट के लिए उपचुनाव होना है।

भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने आज यहां उम्मीदवारों की सूची घोषित की।

सूची इस प्रकार है :-

उत्तर प्रदेश नौगवान सदत संगीता चौहान

उत्तर प्रदेश बुलंदशहर उषा सिरोही

उत्तर प्रदेश टुंडला (सु.) प्रेमपाल डांगर

उत्तर प्रदेश बांगेरमउ श्रीकांत कटियार

उत्तर प्रदेश घातमपुर (सु.) उमेश पासवान

उत्तर प्रदेश मलहानी मनोज सिंह

नागालैंड पुंगरो कीफिरे (सु.) लीरिमोंग संगतम

कर्नाटक सिरा डा. राजेश गौडा

कर्नाटक राजराजेश्वरी नगर मुनीरत्ना