Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
रायबरेली में 10 साल की दिव्यांग लडकी से रेप करने वाला अधेड़ अरेस्ट - Sabguru News
होम Headlines रायबरेली में 10 साल की दिव्यांग लडकी से रेप करने वाला अधेड़ अरेस्ट

रायबरेली में 10 साल की दिव्यांग लडकी से रेप करने वाला अधेड़ अरेस्ट

0
रायबरेली में 10 साल की दिव्यांग लडकी से रेप करने वाला अधेड़ अरेस्ट

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली के ऊंचाहार इलाके में नाबालिग दिव्यांग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक अधेड़ को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बुधवार को बताया कि थाना ऊंचाहार पर कल एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी 10 वर्षीय दिव्यांग लड़की के साथ गांव के ही एक 56 वर्षीय व्यक्ति शिवमोहन ने दुष्कर्म किया है। इस सूचना पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत करते हुए नामित आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने बताया कि प्रार्थना पत्र में यह भी बताया गया कि गांव के कुछ लोग फैसले के लिए कह रहे थे, पुलिस अधीक्षक ने कहा इस संबंध में भी जांच कराई जा रही है तथा इन सभी विषयों में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसमे आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।