Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पुलिस महानिदेशक भूपेन्द्र सिंह को दी गई भावभीनी विदाई - Sabguru News
होम Headlines पुलिस महानिदेशक भूपेन्द्र सिंह को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस महानिदेशक भूपेन्द्र सिंह को दी गई भावभीनी विदाई

0
पुलिस महानिदेशक भूपेन्द्र सिंह को दी गई भावभीनी विदाई

जयपुर। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक भूपेन्द्र सिंह को बुधवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक भव्य समारोह में परम्परागत रस्मानुसार पुलिस अधिकारियों एव जवानों ने उनकी कार को रस्सों से खींचकर भावभीनी विदाई दी।

पुलिस मुख्यालय में सिंह को आरएसी टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ विदा किया। इससे पुलिस कार्यालय में उन्होंने कार्यभार महानिदेशक एमएल लाठर को सौंपा। महानिदेशक पुलिस (अपराध) लाठर, अतिरिक्त महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था सौरभ श्रीवास्तव सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने परम्परागत तरीके से रस्सा खींचकर उन्हे विदाई दी।

भूपेन्द्र सिंह ने अपने विदाई समारोह में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सवा साल के पुलिस महानिदेशक के पद पर रहते हुए मैंने अपने दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाने का प्रयास किया। इस कार्य में राज्य सरकार, वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण, पुलिसकर्मी तथा आमजन का भी वांछनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस की देशभर में गरिमामय पहचान है। इस गरिमा को बनाये रखने के लिए पुलिस कर्मियों को सदाचरण के साथ सदैव तत्पर रहने की जरूरत है। उन्होंने अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया।

उन्होंने पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोगात्मक व्यवहार के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस मुख्यालय में कार्यरत 42 सफाई कर्मियों को शाॅल भेंट करके धन्यवाद दिया।

भूपेन्द्र सिंह यादव बने राजस्थान लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष