Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
वियतनाम में प्राकृतिक आपदा में 55 की मौत, 7 लापता - Sabguru News
होम Headlines वियतनाम में प्राकृतिक आपदा में 55 की मौत, 7 लापता

वियतनाम में प्राकृतिक आपदा में 55 की मौत, 7 लापता

0
वियतनाम में प्राकृतिक आपदा में 55 की मौत, 7 लापता

हेनोई। वियतनाम की प्राकृतिक आपदा निवारण और नियंत्रण समिति ने शुक्रवार को कहा कि देश् में पिछले 10 दिनों में बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण 55 लोगों की मौत हो गई है और सात अन्य लोग लापता है।

समिति की ताजा रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को आपदाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 40 हो गई थी। मुख्य रूप से क्वांग ट्राई, थुआ थिएन ह्यू और क्वांग नाम के प्रांत पीड़ितों के प्रभावित होने की रिपोर्ट है।

समिति ने बताया कि मृतकों में 13 बचाव दल के सदस्य है जोकि थुआ थिएन ह्यू के फोंग दियेन जिले में पिछले भूस्खलन मारे गए थे। समिति ने कहा कि बाढ़ से 30 अन्य लोग बह गए।

शेष लापता लोगों की तलाश और बचाव अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि पांच से 13 अक्टूबर के बीच मध्य हाइलैंड्स वियतनाम में मूसलाधार बारिश हुई जिसमें कुछ क्षेत्रों में 2,000 मिमी से अधिक बारिश हुई है।

समिति ने बताया कि इस दौरान हजारों हेक्टयर में खड़ी फसल तबाह हो गई और करीब 4,45,700 मवेशी और मुर्गें बाढ़ में बह गए या मारे गए हैं। देश के राष्ट्रीय जलीय एवं मौसम पूर्वानुमान केन्द्र के अनुसार देश में आज से 21 अक्टूबर तक भारी बारिश की आशंका है।